{"_id":"5b71d4e242c79236c8419418","slug":"121534186722-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी सोमवारी को शिवालयों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भी नगर से लेकर ग्रामीणांचलों के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं ने भांग, धतूरा, वेलपत्र, भस्म आदि चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्घि की कामना की। वहीं कुछ भक्तों ने भगवान भोले का गंगाजल व दूध से रूद्राभिषेक भी किया। इसके पूर्व घंट-घडिय़ाल बजाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से देवघर जा रहे कांवरियों का जत्था भी दिन भर बाबा बालेश्वर नाथ व बाबा भृृगु के दरबार में पहुंच पूजन-दर्शन कर रवाना हुए।
सुरक्षा के मद्देनजर बाबा बालेश्वर नाथ सहित जनपद के प्रमुख शिवालयों पर महिला व पुरुष पुलिस बल भारी मात्रा में भोर से ही मौजूद रही। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा और खुफिया विभाग के लोग भी सादे वेश में मंदिर व उसके आसपास मौजूद रहे। नगर के बालेश्वर मंदिर, गोलारोड स्थित कैलास धाम मंदिर, मिड्ढी स्थित शिव मंदिर व भृगु मंदिर पर चार बजे भोर से ही अड़भंगी बाबा के भक्तों का तांता लगा रहा। इसके अलावा नगर से सटे देवकली गांव स्थित देवकलेश्वर नाथ, नगरी स्थित नटकेश्वर नाथ, मिड्ढा बाजार व गोरथाना के पोखरा स्थित शिव मंदिर, निधरिया स्थित पंच मंदिर, हनुमानगंज स्थित कपलेश्वर नाथ पर शिव भक्तों का भोर से ही रेला लगा रहा। इस दौरान शिवालयों पर भगवान भोले नाथ के भजन बजते रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के दिउली स्थित बाबा बालखंडी नाथ, छितौनी स्थित बाबा छितेश्वर नाथ, सहतवार कस्बा स्थित पंच मंदिर, असेगा स्थित शोकहरण नाथ, कारो स्थित कामेश्वर नाथ, कोटवा स्थित बाबा मुक्ति नाथ, रसड़ा स्थित श्रीनाथ व लखनेश्वर डीह, बड़सरी स्थित अवनी नाथ, भड़सर स्थित दु:खहरण नाथ, ब्यासी स्थित हरिहर नाथ, नगवां स्थित नागेश्वर नाथ, इब्राहिमपट्टी स्थित अवभूतेश्वर नाथ, बांसडीह कस्बा स्थित भुटेश्वर व रघुवेश्वर नाथ, थम्हनपुरा स्थित बाबा धर्मेश्वर नाथ मंदिर पर भोले नाथ के भक्तों ने वेलपत्र, भांग, धतूरा, भस्म, चंदन, फूल-माला, प्रसाद आदि चढ़ाकर पूजन-अर्चन कर परिवार के मंगलमय की कामना की। वहीं घंट-घडिय़ाल बजाकर हर-हर महादेव का उद्घोष किया। जिससे पूरा वातावरण शिवमय हो गया। यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान कुछ भक्तों ने मंदिर परिसर में रूद्राभिषेक भी किया।