फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   निजी अस्पतालों में करा रहे एक्सरे

निजी अस्पतालों में करा रहे एक्सरे

Mon, 29 Jan 2018 11:28 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
निजी अस्पतालों में करा रहे एक्सरे
जयप्रकाशनगर। सोनबरसा सीएचसी पर लगी एक्सरे मशीन कई माह से खराब पड़ी है। नतीजतन, मरीजों को निजी अस्पतालों में एक्सरे के लिए जाना पड़ रहा है। अधिक कठिनाई उन्हें हो रही जो एक्सीडेंट के चपेट में आकर अस्पताल पर पहुंच रहे। कई महीनों से खराब पड़ी मशीन को अभी तक ठीक नहीं कराया जा सका है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनबरसा निवासी मनोज कुमार ओझा ने बताया कि चिकित्सालय पर खराब एक्सरे मशीन को अस्पताल प्रशासन ठीक नहीं करा रहा। जिसका खामियाजा क्षेत्र की गरीब जनता भुगत रही। ऐसे में लोगों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। कर्ण छपरा निवासी समाज सेवी दुर्गविजय सिंह झलन की माने तो प्रदेश सरकार इस गरीब जनता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत होकर नई योजनाएं जरूर संचालित कर रही है। लेकिन उसका लाभ इस गरीब जनता को नहीं मिल पा रहा है। इस पर जिला प्रशासन को ध्यान देना होगा। जयप्रकाशनगर निवासी सूर्यभान सिंह की माने तो क्षेत्र के तमाम चिकित्सालय खुद बीमार हो चुके है । कही चिकित्सक नही तो कही दवा व लैब की सुविधा नदारत है। आम जनता परेशान है।
विज्ञापन

बैरिया निवासी समाज सेवी प्रवीण कुमार सिंह की माने तो द्वाबा के लाखों के आबादी के बीच एक यही चिकित्सालय है, जहां चिकित्सक तो है लेकिन मात्र इस चिकित्सालय पर लगी एक्सरे मशीन बीमार है। गरीब जनता निजी लैबो पर जाकर मुहमांगी कीमत अदा कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र अधीक्षक डा विजय कुमार यादव ने बताया कि खराब पड़ी एक्सरे मशीन को बनवाने के लिए उच्चाधिकारियो को अवगत कराया जा चुका है, मशीन जल्द ही बन जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed