फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   जिला अस्पताल में सुई दवा का टोटा

जिला अस्पताल में सुई दवा का टोटा

Sun, 10 Dec 2017 10:13 PM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सुई दवा का टोटा
बलिया। जिला अस्पताल में इन दिनों आवश्यक सुई-दवाओं का टोटा चल रहा है। कारण कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय द्वारा बार-बार रिमाइंडर भेजने के बाद भी सरकार द्वारा नियुक्त कंपनी अच्छी गुणवत्ता वाली सुई-दवा जिला अस्पताल में नहीं भेज रही है। जिससे मरीजों एवं उनके तीमारदारों को मजबूर होकर बाहर की महंगी सुई-दवा खरीदनी पड़ रही है। इससे मरीजों एवं उनके तीमारदारों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। वहीं मेडिकल दूकानदारों की चांदी कट रही है। जबकि जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी लोगों के समझ से परे है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार आमजन को स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। इसके लिए कई योजनाएं भी संचालित की है। यहां तक कि चिकित्सकों को बाहर की सुई-दवा न लिखने की हिदायत तक दी है। लेकिन धरातल पर सच्चाई दूर-दूर तक दिखता नजर नहीं आ रहा है। कारण कि जिला अस्पताल में आवश्यक सुई-दवा तक उपलब्ध नहीं है। जिला अस्पताल में ऐसी सुई-दवा उपलब्ध है, जिसके सेवन से मरीज एक घंटे तो दूर एक सप्ताह में भी ठीक नहीं हो सकता है। बावजूद जनपद के मंत्री, विधायक व सांसद सरकार की उपलब्धियां गिनवाने से नहीं थक रहे है। अगर ये जनप्रतिनिधि हवा में बात करने के बजाय धरातल पर कुछ करने की सोचते तो शायद जिला अस्पताल की स्थिति कुछ और होती और मरीजों एवं उनके तीमारदारों को बाहर से सुई-दवा नहीं खरीदनी पड़ती। वहीं जिला अस्पताल में अच्छी सुई-दवाएं उपलब्ध होती। लेकिन अच्छी सुई-दवा के लिए जिले का कोई भी जनप्रतिनिधि गंभीर नहीं दिख रहा है। जिसके कारण जिला अस्पताल का सुई-दवा लेना कोई उचित नहीं समझ रहा है। हालंाकि जिला अस्पताल महकमा ने संबंधित कंपनी को कई बार सुई-दवा के लिए रिमाइंडर किया है। बावजूद आवश्यक सुई-दवाईयां नहीं भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

...................
सरकार द्वारा सुई-दवा की गुणवत्ता जांच कर जिस कंपनी की दी जाती है। वह सभी सुई-दवा जिला अस्पताल में उपलब्ध है, उसे मरीजों में वितरित किया जाता है। गुणवत्ता के बारे में हम कुछ नहीं कह सकते है। कारण कि वह सरकार द्वारा निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. शिव प्रसाद, सीएमएस ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed