फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 plus people showed enthusiasm, the district reached number 5

12 प्लस वालों ने दिखाया जोश, जिला पहुंचा 5वें नंबर पर

Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
12 plus people showed enthusiasm, the district reached number 5
बलिया। जनपद का प्रदेश में 12 से 14 साल के बच्चों के टीकाकरण में पांचवां स्थान प्राप्त हुआ है। जनपद में वर्तमान में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है स्कूलों पर नहीं। कारण कि अभी पल्स पोलियो अभियान में सभी टीम को लगाया है, जिन्हें 28 मार्च तक पल्स पोलियो अभियान को पूर्ण कर लेना है। 29 मार्च से पूरे जनपद में 15 प्लस की तरह अभियान चलाकर अस्पताल समेत स्कूल व कालेजों में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एके तिवारी ने बताया कि 16 मार्च को पूरे देश में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना टीका आरम्भ किया गया। शासन स्तर से 137236 बच्चों के टीकाकरण करने का जनपद को लक्ष्य है। यह टीका 15 मार्च 2010 के पूर्व के बच्चों को लगाया जा रहा है। जिले के सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पहले से ही टीकाकरण चल रहा है। इंटर कालेजों में शिविर लगाकर किशोर-किशोरियों का भी टीकाकरण किया जा चुका है, जो बच्चे छूट गए हैं उनका भी टीकाकरण हो रहा है। वर्तमान में 12 से 14 वाले बच्चों को जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल समेत समस्त सीएचसी व पीएचसी पर टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीकाकरण अभियान 29 मार्च से व्यापक स्तर पर स्कूल व कालेज में चलाकर टीका लगाए जाएंगे। कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों के साथ केंद्र पर पहुंच कर बिना डर भय के टीका लगवा रहे है। टीकाकरण को लेकर अभिभावकों में काफी रूचि देखी जा रही है, जो अपने बच्चों को लेकर केंद्र पर पहुंच रहे है।
विज्ञापन

- मेरे परिवार में कुल 13 सदस्य है, जिन्होंने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ले लिया है और दूसरों को भी वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित किया है। जापलिनगंज स्थित भाखर वैद्या भवन पर कैंप लगवाकर अब तक करीब 5000 हजार लोगों को टीका लगवाया जा चुका है और आगे भी 12 से 14 वर्ष वाले बच्चों को कैंप लगाकर टीका लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रिपुंजय रमण पाठक रानू, सामाजिक कार्यकर्ता, बलिया
- मैंने अपना वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है। इसके अलावा मेरे परिवार के सभी सदस्यों ने भी वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है। इससे हम भी सुरक्षित और मेरा परिवार भी सुरक्षित। भक्त टीका लगवाने से डरे नहीं, बल्कि निडर होकर टीका लगवाएं और सुरक्षित रहें। इसके अलावा 12 से 14 वर्ष वाले बच्चों को केंद्र पर ले जाकर अवश्य टीका लगवाएं।
- रामबदन भगत, धर्मगुुरु पकड़ी धाम, बलिया
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed