फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   12 pink booths will be built in the district

Ballia News: जिले में बनेंगे 12 पिंक बूथ, तैनात होंगी महिला कर्मचारी

Wed, 26 Apr 2023 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
12 pink booths will be built in the district
बलिया। निकाय चुनाव के लिए जिले में 12 पिंक बूथ (सखी बूथ) बनाए जाएंगे। इन पर सभी मतदान कर्मी महिला ही रहेंगी। अब इन बूथों पर तैनात रहने वाली महिला कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं अन्य कर्मियों का प्रशिक्षण भी चल रहा है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में 12 पिंक बूथ बनाए जाएंगे। इन बूथों पर महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इन बूथों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा। नगर पालिका परिषद और टाउन एरिया में एक-एक पिंक बूथ बनाएं जाएंगे। इन बूथों पर सिर्फ महिला कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। एक बूथ पर चार महिलाएं मौजूद रहेंगी। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय और तृतीय की तैनाती की जाएगी। नगर पालिका बलिया में श्रीमुरली मनोहर टॉउन इंटर कॉलेज के बूथ को पिंक बूथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

महिलाएं ही कराएंगी मतदान
जिले के 12 पिंक बूथ के माध्यम से महिलाओं को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। बूथ को अच्छे ढंग से सजाया जाएगा। इसके अलावा पिंक बूथ में सभी जरूरी सुविधाएं रहेंगी। जिले में दो नगर पालिका और दस नगर पंचायतें हैं। यहां मतदान के लिए 423 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्येक निकाय में एक बूथ पर चुनाव कराने का जिम्मा महिलाओं के पास होगा। पिंक मतदेय स्थल पर मतदान कार्मिक से लेकर सुरक्षा कर्मी तक महिलाएं ही होंगी। पोलिंग बूथ पर महिलाएं किसी भी रंग के कपड़े पहन सकती हैं। बूथ पर किसी विवादित रंग का प्रयोग नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनेगा आंचल केंद्र
पिंक बूथ पर बच्चों के खेलने के लिए भी जगह बनाई जाएगी। बूथ में सेल्फी प्वाइंट की व्यवस्था होगी। इसके अलावा महिला मतदाता अपने बच्चों को दुग्धपान करा सकें, इसके लिए आंचल केंद्र बनेगा।

पिंक बूथ पर निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम, तहसीलदार और आरओ व एआरओ को कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे महिलाओं को अधिक संख्या में मतदान करने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
- सर्वेश यादव, एसडीएम/सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed