{"_id":"69d53e40af1508b0ef07e95a","slug":"12-intersections-and-five-roundabouts-are-under-encroachment-ballia-news-c-20-1-vns1017-1349042-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 12 चौराहे और पांच तिराहे अतिक्रमण की जद में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 12 चौराहे और पांच तिराहे अतिक्रमण की जद में
विज्ञापन
नगर के चित्तू पांडेय चौराहा पर दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण।संवाद
बलिया। शहर के चौराहों के आसपास अतिक्रमण की वजह से जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। पटरियों पर अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो गई हैं। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जा रहा है। नगर के विशुनीपुर के अलावा, जगदीशपुर, कासिम बाजार, जिला अस्पताल के सामने, ओकड़ेनगंज, कदम चौराहा, चौक, स्टेशन के सामने, मिड्ढी चौराहा सहित 12 से अधिक चौराहे व पांच तिराहे अतिक्रमण की जद में हैं।
सोमवार को छुट्टी के बाद ऑफिस, स्कूल और बाजार खुले तो सड़कों पर वाहनों व लोगों की भीड़ सुबह नौ के बाद बढ़ गई। चित्तूपांडेय रेलवे क्राॅसिंग ट्रेनों की आवाजाही के लिए बंद हुआ तो बहेरी तक जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने वाहनों का स्टेशन रोड होकर विशुनीपुर, जगदीशपुर के रास्ते कचहरी की तरफ भेजना शुरू किया। इस मार्ग पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से कुछ ही देर में विशुनीपुर, जगदीशपुर चौराहा, जिला अस्पताल रोड व ओवर ब्रिज पर दोनों तरफ जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से जाम से छुटकारा तो मिल गया। लेकिन इस समस्या का स्थायी निदान नहीं हो पा रहा है। सड़क किनारे सजी दुकानें व सवारी के इंतजार में खड़े बेतरतीब ऑटो आवागमन में बाधक बन रहे हैं।
केस 1 : रोडवेज तिराहे पर रोज जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। एक तरफ रोडवेज की बसें सड़क पर सवारियां बैठाती हैं। वहीं, दूसरी तरफ फल व नाश्ते के दुकानदार सड़क तक दुकानें फैलाए हुए हैं।
विज्ञापन
केस 2 : जगदीशपुर तिराहे पर ठेला खोमचा वाले सड़क तक दुकानें लगाए हुए हैं। ओवरब्रिज मार्ग पक्का अतिक्रमण व सड़क पर खड़े वाहन जाम के कारण बन रहे हैं।
केस 3 : चित्तू पांडेय चौराहे पर प्रशासनिक लापरवाही से चौराहे की पटरियों पर फल, सब्जी व ठेला खोमचा की दुकानें लगने से बाइक व छोटे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जा रहा है। जिम्मेदार मूकदर्शक बने रहते हैं।
केस चार : ओवरब्रिज महुआ मोड़ पर पान मसाला की दुकानें व ठेले खड़े रहते हैं। दूसरी पटरी पर ई-रिक्शा वाले सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं। दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लग जाता है।
मिड्ढी चौराहा पर जाम लगने पर काजीपुरा तक जाम लगता है। चौराहे पर फल के ठेले व बिजली के तीन पोल समस्या बने हैं। शहर में जाम लगने वाले स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया हैं। कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटा भी है। जाम से निपटने के लिए लगातार काम हो रहा है।-- अनवर अली, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
सोमवार को छुट्टी के बाद ऑफिस, स्कूल और बाजार खुले तो सड़कों पर वाहनों व लोगों की भीड़ सुबह नौ के बाद बढ़ गई। चित्तूपांडेय रेलवे क्राॅसिंग ट्रेनों की आवाजाही के लिए बंद हुआ तो बहेरी तक जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने वाहनों का स्टेशन रोड होकर विशुनीपुर, जगदीशपुर के रास्ते कचहरी की तरफ भेजना शुरू किया। इस मार्ग पर वाहनों की भीड़ बढ़ने से कुछ ही देर में विशुनीपुर, जगदीशपुर चौराहा, जिला अस्पताल रोड व ओवर ब्रिज पर दोनों तरफ जाम लग गया। ट्रैफिक पुलिस की तत्परता से जाम से छुटकारा तो मिल गया। लेकिन इस समस्या का स्थायी निदान नहीं हो पा रहा है। सड़क किनारे सजी दुकानें व सवारी के इंतजार में खड़े बेतरतीब ऑटो आवागमन में बाधक बन रहे हैं।
विज्ञापन
केस 1 : रोडवेज तिराहे पर रोज जाम से लोगों को जूझना पड़ता है। एक तरफ रोडवेज की बसें सड़क पर सवारियां बैठाती हैं। वहीं, दूसरी तरफ फल व नाश्ते के दुकानदार सड़क तक दुकानें फैलाए हुए हैं।
विज्ञापन
केस 2 : जगदीशपुर तिराहे पर ठेला खोमचा वाले सड़क तक दुकानें लगाए हुए हैं। ओवरब्रिज मार्ग पक्का अतिक्रमण व सड़क पर खड़े वाहन जाम के कारण बन रहे हैं।
केस 3 : चित्तू पांडेय चौराहे पर प्रशासनिक लापरवाही से चौराहे की पटरियों पर फल, सब्जी व ठेला खोमचा की दुकानें लगने से बाइक व छोटे वाहनों का निकलना मुश्किल हो जा रहा है। जिम्मेदार मूकदर्शक बने रहते हैं।
केस चार : ओवरब्रिज महुआ मोड़ पर पान मसाला की दुकानें व ठेले खड़े रहते हैं। दूसरी पटरी पर ई-रिक्शा वाले सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां बैठाते हैं। दोनों तरफ से वाहन आने पर जाम लग जाता है।
मिड्ढी चौराहा पर जाम लगने पर काजीपुरा तक जाम लगता है। चौराहे पर फल के ठेले व बिजली के तीन पोल समस्या बने हैं। शहर में जाम लगने वाले स्थानों को चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया हैं। कुछ स्थानों से अतिक्रमण हटा भी है। जाम से निपटने के लिए लगातार काम हो रहा है।