फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सती का त्याग शिव की मर्यादा का है प्रतीक : फलाहारी महाराज

सती का त्याग शिव की मर्यादा का है प्रतीक : फलाहारी महाराज

Thu, 28 Mar 2019 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
सती का त्याग शिव की मर्यादा का है प्रतीक : फलाहारी महाराज
रतसर। क्षेत्र के धनौती धुरा स्थित धनेश्वरनाथ धाम शिव मन्दिर परिसर में चल रहे श्री रुद्र महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञाचार्य पं. सुनील पांडेय के संचालन में पूजन एवं हवन का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

सांध्य कालीन प्रवचन बेला में फलाहारी संत प्रेमदास महाराज ने संगीतमय प्रवचन में शिव-सती की मार्मिक कथा का वर्णन करते हुए कहा कि सीता की खोज में भटक रहे राम की परीक्षा लेने गई सती का त्याग शिव की मर्यादा का प्रतीक है। माता सती ने भगवान राम की परीक्षा लेने के लिए सीता का रूप धारण कर उन्हें भ्रमित करना चाहा, लेकिन भगवान राम ने उन्हें पहचान लिया। इसका ज्ञान होने पर भगवान शिव ने सती में माता सीता का स्वरूप देखकर उनका त्याग कर दिया और कठोर साधना में लीन हो गये। फलाहारी महाराज ने बताया कि उस महान संकल्प पर बाबा तुलसी ने लिखा है कि शिव संकल्प कीन्ह मन माही, यह तन सती भेंट अब नाही। सती और शिव से जुड़े अन्य मार्मिक प्रसंग सुनकर श्रोता भावविभोर हो उठे। रात्रि में मथुरा वृंदावन से आयी रसिक मंडली के बाल कलाकारों ने कृष्ण के रासलीला का जीवंत अभिनय कर उपस्थित लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी देवेन्द्र नाथ दूबे, अप्पू यादव, अजय राजभर, आनंद यादव, ब्रजेश यादव, चंद्रशेखर, अंगद यादव, जयंत, पप्पू, रामबाबू, कन्हैया, मनोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed