{"_id":"5c855d13bdec2214305bbf41","slug":"11552243987-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वांछितों को गिरफ्तार करने एसपी ने दिया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वांछितों को गिरफ्तार करने एसपी ने दिया आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। लोक सभा चुनाव, होली के मद्देनजर रविवार को पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ की अध्यक्षता में क्राइम मीटिंग पुलिस लाइन के आरडी त्रिपाठी हाल में आयोजित की गई। इसमें कानून व्यवस्था चुस्त- दुरुस्त करने और वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए एसपी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि होली त्योहार काफी नजदीक आ गया है। इसके अलावा लोक सभा चुनाव भी नजदीक आ गया है। ऐसे में अपराधी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहेंगे। वहीं, शराब व पशु तस्कर इसमें काफी सक्रिय होंगे जिन पर पैनी नजर रखनी होगी। एसपी ने मातहतों को निर्देशित किया कि वांछित अभियुक्तों को हरहाल में गिरफ्तार करें। विवेचनाओं को प्राथमिकता के आधार पर ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक त्वरित निपटाएं। इसके अलावा लोस चुनाव के मद्देनजर शास्त्रों को जमा कराएं।
कहा कि सभी क्षेत्राधिकारी व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में अपराधियों के पकड़ने के साथ ही कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाएं रखे। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस मौके पर एएसपी विजय पाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक/ सीओ बैरिया उमेश कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, सीओ सदर अवधेश कुमार चौधरी, सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह, सीओ सिकंदरपुर पवन कुमार, सीओ रसड़ा केपी सिंह, कोतवाल शशिमौलि पांडेय समेत समस्त थानाध्यक्ष मौजूद रहे।