{"_id":"5c7d58c9bdec22140e106374","slug":"11551718601-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरु की बुजदिली से बंटा देश, महबूबा चले जाएं पाकिस्तान : सुरेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरु की बुजदिली से बंटा देश, महबूबा चले जाएं पाकिस्तान : सुरेंद्र सिंह
विज्ञापन
बैरिया। बैरिकया के विधायक सुरेंद्र सिंह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू से लेकर जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा की भर्त्सना की। सेना पर पत्थर फेंकने वालों की भी निंदा की।
निजी कार्यक्रम में पत्रकार वार्ता में कहा कि पुलवामा में आतंकी हमले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान को भारत की ताकत का एहसास करा दिया। वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को कमजोर बताया। कहा कि उन्होंने देश का बंटवारा करा करा नई समस्या खड़ी कर दी। जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को पाकिस्तान परस्त बताते हुए उन्हें पाकिस्तान चले जाने की सलाह दे डाली। विधायक ने सेना पर पत्थर फेंकने वालों को सबक सीखाने पर जोर दिया।
जम्मू कश्मीर की समस्या का स्थायी इलाज बताते हुए अनुच्छेद 370 और 35 ए समाप्त कर जम्मू कश्मीर पुलिस की जगह राष्ट्रीय पुलिस का गठन करने की बात कही। कहा कि अब भारत पहले का भारत नहीं रहा। अब यह मोदी का भारत, अटल, दीनदयाल, श्यामाप्रसाद मुखर्जी का भारत है। कहा कि पाकिस्तान भारत के सामने एक बच्चा है। वहीं, पाकिस्तान द्वारा आतंकवादी मसूद अजहर की मौत होने की अफवाह फैलाए जाने पर कहा कि पाकिस्तान भारत से डर कर आतंकवादी मसूद अजहर को बचाने के लिए झूठी अफवाह फैला रहा है। लेकिन भारत उसके झांसे में आने वाला नहीं है। भारतीय सेना के जवान एक दिन आतंकवाद के आका मसूद अजहर, हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम को मार देंगे।