फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अब तक कुल 37266 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

अब तक कुल 37266 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Wed, 13 Feb 2019 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
अब तक कुल 37266 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
बलिया। बोर्ड परीक्षा में अब तक 37266 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। उधर, मंगलवार की सायं की पाली में इंटर के हिंदी परीक्षा में भी 21416 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। बुधवार को हुई गृह विज्ञान की परीक्षा में जहां 709 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, वहीं गृह विज्ञान बालक की परीक्षा में भी चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सात फरवरी से शुरू हुई परीक्षा में हाईस्कूल व इंटर के 171586 छात्र पंजीकृत थे। बुधवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी की परीक्षा में जहां 15799 व इंटर व्यवसायिक में 52 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी वहीं दूसरी पाली में हिंदी इंटर की परीक्षा में कुल पंजीकृत 8142 के सापेक्ष 1690 परीक्षार्थियों ने तथा सामान्य हिंदी विषय के लिए पंजीकृत कुल 74686 के सापेक्ष 19816 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्र ने बताया कि नकलविहीन परीक्षा को लेकर सभी तरह के इंतजाम किए गए हैं। बताया कि तीन दिनों की हुई परीक्षा में हाईस्कूल के कुल 15800 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। इसके अलावा इंटरमीडिएट के कुल 21466 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। बताया कि परीक्षा के दौरान जो भी समस्याएं आ रही हैं, उसका समाधान कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed