फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   एक बार फिर जाम के झाम से कराहने लगा नगर

एक बार फिर जाम के झाम से कराहने लगा नगर

Sun, 10 Feb 2019 10:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
एक बार फिर जाम के झाम से कराहने लगा नगर
बलिया। सड़कों पर ई-रिक्शा व ऑटो की संख्या लगातार बढ़ रही है, इससे जाम की समस्या आए दिन बढ़ती जा रही है। शहर में चलने वाले आटो बेतरतीब खड़ा कर दिए जाते हैं। जगह-जगह सड़क पर गाड़ी खड़ा कर सवारी उठाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। रविवार को भी जाम की झाम से नगर के लोग जूझते रहे।
विज्ञापन

नगर को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से तत्कालीन पुलिस अधीक्षक ने नगर में मौजूद सभी स्टैंडों को हटवाकर दूसरे जगह स्थापित करवा दिया था। इसके अलावा जिला प्रशासन, वाहन चालक के साथ बैठक कर किराया व रूट तय कर दिया था। वहीं किराये की सूची का बोर्ड बनवाकर स्टेशन के बाहर पुलिस बूथ समेत विभिन्न चौराहों पर टंगवा दिया था। इसको लेकर वाहन स्वामियों ने धरना-प्रदर्शन तक किया था। पुलिस अधीक्षक के तेवर के आगे मजबूर होकर निर्धारित स्टैंड से सवारी ले जाने लगे। शहर से स्टैंड बाहर होने के बाद सड़कों पर ई-रिक्शा व अन्य ऑटो चालकों ने कब्जा जमा लिया और शहर के अधिकांश मार्ग व चौराहे पर वह सड़कों पर वाहन लगाकर सवारी बैठाने का काम करते हैं। आलम यह है कि स्टेशन के बाहर पुलिस बूथ के सामने ही ई-रिक्शा वाले सड़क पर ही बेतरतीब वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। इसके अलावा चित्तू पांडेय चौराहा पर स्थित यातायात पुलिस पोस्ट के सामने ही चारों तरफ सड़क के दोनों तरफ ई-रिक्शा व अन्य ऑटो चालक वाहन में सवारी बैठाते हैं, जिसके चलते हमेशा इस चौराहे पर जाम की स्थिति रहती है। इसके अलावा जगदीशपुर, ओक्डेनगंज, आर्यसमाज रोड, चौक, मालगोदाम रोड आदि मार्ग पर वाहन खड़ा कर सवारी बैठाते हैं। लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रहती है। हालांकि पुलिस अधीक्षक ने इससे निजात दिलाने के लिए मातहतों को दिशा-निर्देश दिया है। बावजूद वाहन चालक पुलिस उदासीनता के कारण मनमानी ढंग से वाहन खड़ा का सवारी बैठाने का काम रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में जाम लगना रोजाना की बात हो गई है। रविवार को पूरे दिन शहर के विभिन्न चौराहे व मार्गों पर जाम से लोगों को परेशान होना पड़ा। नगर का चित्तू पांडेय तो जाम का पर्याय बन चुका है जबकि इसी चौराहे पर यातायात पुलिस का पोस्ट भी स्थापित है। इस चौराहे पर पूरे दिन रुक-रुक जाम लगता रहा लोग परेशान रहे। यहां सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक रुक-रुक कर जाम लगता रहा। इसके अलावा बहादुरपुर, टीडी कॉलेज चौराहा, मिड्ढी चौराहा, एससी कॉलेज चौराहा, चौक, आर्यसमाज रोड आदि पर पूरे दिन जाम लगता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed