फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   कुलपति का प्रतीकात्क शव यात्रा निकाला, चौथे दिन भी अनशन जारी

कुलपति का प्रतीकात्क शव यात्रा निकाला, चौथे दिन भी अनशन जारी

Fri, 11 Jan 2019 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
कुलपति का प्रतीकात्क शव यात्रा निकाला, चौथे दिन भी अनशन जारी
बैरिया। श्री सुदिष्टबाबा स्नातकोत्तर महाविद्यालय सुदिष्टपुरी के प्रांगण में एमए हिन्दी व समाजशास्त्र में प्रवेश लिए छात्रों की पढ़ाई के लिए चल रहे आमरण अनशन के चौथे दिन गुरुवार को आक्रोशित छात्रनेताओं ने कुलपति का पुतला बनाकर शव यात्रा निकाली। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी भी की। प्रतीकात्क शव यात्रा कोटवां होते हुए रानीगंज बाजार चौक पर पहुंचा और आग के हवाले कर दिया। छात्रनेताओं ने कहा कि कुलपति सुदिष्टपुरी स्नाकोत्तर महाविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं। हालांकि एक दिन पहले बुधवार को उपजिलाधिकारी बैरिया लालबाबू दुबे भी अनशनरत छात्रों से वार्ता कर अनशन समाप्त कराने की कोशिश कर चुके हैं। एसडीएम ने कुलपति व प्राचार्य से भी वार्ता कर समस्या का हल ढूंढने का प्रयास किया। लेकिन छात्र अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। उधर, आमरण अनशन पर बैठे अमित शर्मा की तबीयत खराब होने के कारण पुलिस प्रशासन द्वारा उन्हें सीएचसी सोनबरसा ले जाया गया और उनके जगह पर पंकज तिवारी को बैठाया गया। इसके अलावा छात्रसंघ अध्यक्ष पिन्टू कुमार मौर्य, मनजी वर्मा, रवि सिंह, आदर्श यादव, प्रवीण सिंह, अक्षय यादव का आमरण अनशन जारी है। इस मौके पर निर्भय सिंह गहलौत, अतुल चौबे, भवानी सिंह, सौरभ सिंह, अमरनाथ फौदार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed