फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   तापमान का पारा 45 पार, दोपहर में धधक रही सड़कें

तापमान का पारा 45 पार, दोपहर में धधक रही सड़कें

Wed, 23 May 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 23 May 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
तापमान का पारा 45 पार, दोपहर में धधक रही सड़कें
बलिया। मौसम की बेरुखी से तापमान का पारा अचानक तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार को तापमान 45 डिग्री पार कर गया। इसके चलते पूरे दिन उमस भरी रही। गर्मी से लोग कराहते नजर आए। तापमान का पारा चढ़ने के चलते जहां घरों में लोगों चैन नहीं मिल पा रहा है। वहीं बाहर भी भीषण गर्मी और लू की तपिश से जनजीवन बेहाल है। लोग कुछ दूर चलने के बाद पानी के लिए उधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज करीब एक सप्ताह से गड़बड़ चल रहा है। दिन प्रतिदिन तापमान का पारा बढ़ने के चलते लोगों को न तो घरों में चैन है और न तो बाहर। ऐसे में सुबह आठ बजे के बाद लोग काफी मशक्कत के बाद ही घरों से बाहर निकल रहे है। उमस और लू की तपिश से हर कोई बेहाल है। दोपहर के समय घर से निकलने वालेेेे लोग अपने शरीर को ढंककर नहीं निकले तो लू लगना ही है। ऐसे में नगर के स्कूल कालेज में जाने वाली छात्राएं अपने शरीर को सिर से पांव तक ढंकने के बाद ही बाहर निकल रही है। आसमान से बरस रहे अंगारे के चलते बाइक से भी यात्रा करने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। तापमान का पारा दिन-प्रतिदिन चढ़ता ही जा रहा है। दोपहर के समय नगर के बाजार तापमान में बढ़त के चलते सूने पड़ जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed