{"_id":"5a2d60804f1c1bc1678c0cf3","slug":"11512923264-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी डालकर उपेक्षित तौर पर छोड़ दिया सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी डालकर उपेक्षित तौर पर छोड़ दिया सड़क
Updated Sun, 10 Dec 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोघा। बांसडीह - बलिया सड़क पर सप्तर्षि द्वार से लेकर चौधरी चरण सिंह डाक बंगले के पास तक निर्माण के नाम पर विगत कई महीनों से खोदकर बड़े-बड़े गिट्टी डालकर छोड़ दिए जाने के कारण आए दिन बाइक सवार तथा साइकिल सवार गिरकर गंभीर रूप से चुटहिल हुए जा रहे हैं।
काफी दिनों से जर्जर हो चुकी सड़क पर जब पिछली साल निर्माण कार्य आरंभ हुआ तो लोगों को लगा कि अब गड्ढे वाली सड़क से मुक्ति मिलेगी, लेकिन एक साल बीतने जा रहा है, लगभग 500 मीटर सड़क को उखाड़कर गिट्टी डाल कर छोड़ दिए जाने के कारण चलना दुश्वार हो गया है। पिंडरा गांव निवासी अनिल यादव ने बताया कि कई बार प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराए जाने के बावजूद भी यह सड़क अधूरी पड़ी है, जिससे आए दिन राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं । फिर भी प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है, वहीं दूकान चला रहे राकेश ठाकुर ने बताया कि रोज ही दो चार लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। जिससे हम लोग बार-बार बताने के बावजूद भी लोग घायल हो ही जाते हैं, वहीं आदर निवासी रामाशंकर सिंह ने बताया कि ठेकेदार को पता नहीं किस कारण से इस सड़क को एक साल से अधूरा छोड़ दिया है, जिससे आए दिन राहगीर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं । इन लोगों ने तत्काल जिलाधिकारी महोदय का ध्यान आकृष्ट करते हुए तत्काल सड़क मरम्मत की मांग की है।