{"_id":"59ad941c4f1c1bed278b524f","slug":"11504547868-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जारी रहेगा छात्रों का संघर्ष, आठ से करेंगे उपवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जारी रहेगा छात्रों का संघर्ष, आठ से करेंगे उपवास
Updated Mon, 04 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। छात्र संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित की गई। बैठक में छात्रनेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा शहर कोतवाल के निलंबन की मांग की गई। मांगे पूरा नहीं होने पर छात्रनेताओं ने आठ सितंबर से शहीद चौक स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष उपवास करने की घोषणा की।
पूर्वांचल छात्र समिति के पूर्वांचल संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झुन्नू ने कहा कि पिछले दिनों टीडी कालेज में प्रवेश सीट की मांग को लेकर धरना दे रहे छात्रों को शहर कोतवाल ने गिरफ्तार कर अपराधिक मुकदमों में आरोपित कर जेल भेजने का काम किया। जिला संयोजक मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि जिला प्रशासन छात्रों को अपराधी बनाने पर तुला है। कहा कि मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर विकास पांडेय लाला, विजयानंद सिंह, शिप्रांत सिंह, राजेश सिंह प्रिंस, अभिजीत तिवारी सत्यम, ओमकार सिंह, प्रशांत राय बंटी, अम्बरीश ओझा, अश्वनी सिंह लिटिल आदि थे। अध्यक्षता सौरभ सिंह रानू तथा संचालन विवेक सिंह कौशिक ने किया।