{"_id":"599c718c4f1c1b8f738b464e","slug":"11503424908-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने सफाई अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने सफाई अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर की कार्रवाई
Updated Tue, 22 Aug 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। शासन के निर्देश पर 17 से 25 अगस्त तक चलने वाले अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कठोर चेतावनी निर्गत किया है। चेताया है कि अगले दो दिनों में सुधार नहीं दिखा तो शासन स्तर से बड़ी कार्रवाई कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने मंगलवार को इस अभियान की समीक्षा के दौरान यह कार्रवाई की।
नगरपालिका क्षेत्र बलिया में अपेक्षित सफाई व्यवस्था नही होने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार को तलब किया। कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि आगामी दिनों में सफाई अभियान युद्धस्तर पर नही दिखा तो कार्रवाई तय है। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, सफाई निरीक्षक, सफाई निरीक्षक शत्रुंजय श्रीवास्तव व लेखाकार अशोक कुमार को कठोर चेतावनी निर्गत किया। इसके अलावा गांवों में भी इस अभियान के शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार व हनुमानगंज ब्लाक के एडीओ पंचायत को भी कठोर चेतावनी जारी की है। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ, सभी बीडीओ व नगरीय क्षेत्र के ईओ को सख्त निर्देश दिया है कि इस अभियान की प्रगति में तेजी लाएं। कहा है कि नगर क्षेत्रों में सुबह इस कदर सफाई हो कि दिन में कहीं भी गंदगी व कूड़ा-करकट नही दिखे।