फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   सीएम के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

सीएम के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट

Sat, 05 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
सीएम के संभावित आगमन को लेकर प्रशासन अलर्ट
बलिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अगले सप्ताह संभावित आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम व पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन में हेलीपैड, सेफ हाउस से लेकर अन्य स्थलों का निरीक्षण किया तथा तैयारियों पर चर्चा कर रणनीति बनाई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पुलिस लाइन में हेलीपैड पर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था का निर्देश एसपी को दिया। इसके बाद पुलिस लाइन में बने अतिथि गृह पर गए और बारीकी से वहां की संभावित व्यवस्था पर पुलिस, प्रशासनिक, लोनिवि के अलावा अन्य विभाग के अधिकारियों संग चर्चा की। डाकबंगले में भी आवश्यक व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। अधिकारी द्वय ने मॉडल तहसील, शहर कोतवाली व जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। मॉडल तहसील में एसडीएम को हर व्यवस्था दुरुस्त रखने को कहा। कोतवाली में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परिसर में पड़े कबाड़ का निस्तारण जल्द करें। परिसर स्थित शौचालय को भी बेहतर करने के निर्देश दिए। नगरपालिका के ईओ को निर्देश दिया कि सफाईकर्मी लगाकर साफ सफाई कराएं। जहां जरूरत हो वहां मिट्टी भरवाकर समतल कराएं ताकि जलजमाव न हो। इस दौरान एसपी, एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी विजयपाल सिंह, सीओ हितेंद्र कृष्ण, कोतवाल शशिमौलि पांडेय आदि साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed