फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   केंद्र सरकार विकास में नहीं बयानबाजी को देती है तवज्जों : भाकपा

केंद्र सरकार विकास में नहीं बयानबाजी को देती है तवज्जों : भाकपा

Thu, 27 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
केंद्र सरकार विकास में नहीं बयानबाजी को देती है तवज्जों : भाकपा
रसड़ा। स्थानीय तहसील प्रांगण में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में किसानों मजदूरों ने धरना प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने प्रदेश एवं केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। छह सूत्री मांग पत्र उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रदेश सरकार को सौंपा। धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए जिला मंत्री दीनानाथ सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों एवम मजदूरों की बुनियादी समस्याओं से हटकर सिर्फ बयानबाजी कर रही है। कहा कि मोदी जी ने चुनाव अभियान के दौरान अनेक लोक लुभावने वादे किए परंतु आज सरकार अपने सभी वादों से मुकर रही है। जो मतदाताओं के साथ धोखा है। मध्यप्रदेश में किसानों पर हुए गोलीकांड में मारे गए किसानों को दस हजार रुपये पेंशन की मांग की। चिलकहर ब्लाक मंत्री विक्त्रस्म सिंह ने कहा कि सरकार का नारा सबका साथ सबका विकास खोखला साबित हो रहा है। धरना-प्रदर्शन में श्रीपति राजभर रमा शंकर पासवान बब्बन वर्मा डॉ बैजनाथ डॉ सीताराम सुभाष चंद्र वर्मा इन्द्रदेव शर्मा शिवानंद सिंह सुभाष चंद बारी आदि लोगों ने विचार व्यक्त किये।अध्यक्षता कामरेड जगदीश सिंह तथा संचालन एडवोकेट सत्य प्रकाश सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed