फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   गांव में तैनात अधिकारी लाभार्थियों को प्रेरित कर बनवाएंगे शौचालय

गांव में तैनात अधिकारी लाभार्थियों को प्रेरित कर बनवाएंगे शौचालय

Tue, 13 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
गांव में तैनात अधिकारी लाभार्थियों को प्रेरित कर बनवाएंगे शौचालय
बलिया। स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी ने एक और पहल की है। इसके अनुसार अब गांवों में तैनात सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, आंगनबाड़ी आदि शौचालय के लिए पात्र लोगों को शौचालय बनवाने और उसके प्रयोग करने को प्रेरित करेंगे। 31 जुलाई तक हर गांव में 25-25 शौचालय बनवाना सुनिश्चित करेंगे। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहन राशि के रूप में प्रति शौचालय 150 रुपये भी दिए जाएंगे। शौचालय बनवाने के बाद पंचायत राज विभाग दो किश्तों में लाभार्थी को छह-छह हजार रुपया देगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्राम स्तरीय कर्मचारियों सचिव, रोजगार सेवक, सफाईकर्मी आदि को निर्देश दिए हैं कि अपने तैनाती वाले गांव में लाभार्थियों को प्रेरित कर 31 जुलाई से पहले कम से कम 25-25 शौचालय का निर्माण करवा दें। शौचालय निर्माण प्रगति की समीक्षा ब्लॉक स्तर पर साप्ताहिक और जनपद स्तर पर हर 15 दिन पर होगी। कार्य में रुचि नहीं लेने वाले कर्मी को कार्रवाई की भी चेतावनी दी है। जिलाधिकारी ने इसके लिए सभी ग्राम स्तरीय अधिकारी, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, महिला कल्याण विभाग की महिला समाख्या की महिलाओं की जिम्मेदारी भी तय कर दी है। सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक अपने तैनाती वाले गांव का भ्रमण कर बेसलाइन सर्वेक्षण के आधार पर लक्ष्य के अनुरूप जिन पात्रों के पास शौचालय नहीं है उनको चिह्नित करेंगे। संबंधित सचिव से अनुमोदित कराकर उसकी सूची एडीओ पंचायत को उपलब्ध कराएंगे। वहां से तीन दिन के अंदर डीपीआरओ को भेज दी जाएगी। उस सूची का सत्यापन जिला स्तरीय टीम से कराकर सुरक्षित रखी जाए। उसमें कोई अपात्र मिला तो इसकी भी सूचना ग्राम स्तरीय कर्मी के पास भेज दी जाएगी।
विज्ञापन


मिलेगी प्रोत्साहन राशि
बलिया। ग्राम स्तरीय अधिकारी, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक आदि को लाभार्थियों को प्रेरित कर शौचालय बनवाने पर 150 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। शौचालय बन जाने के बाद 75 रुपये और लाभार्थी की ओर से छह माह तक लगातार शौचालय प्रयोग किए जाने की स्थिति के सत्यापन के बाद बाकी 75 रुपये मिलेगा। सीएलटीएस के अंतर्गत ट्रिगरिंग फॉलोअप में लगी टीमों में अधिकतम दस हजार प्रति ग्राम पंचायत प्रोत्साहन राशि भुगतान करने का प्रावधान है। इसमें भी उपरोक्त ग्राम पंचायत स्तरीय कर्मी स्वच्छताग्राही के रूप में है लिहाजा उन्हें भी अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अच्छे कार्य करने वाले होंगे सम्मानित
बलिया। जिलाधिकारी ने बताया कि अच्छे कार्य करने वाले ग्राम स्तरीय अधिकारी, सचिव, सफाईकर्मी, रोजगार सेवक, महिला कल्याण या बाल विकास विभाग की महिला कर्मी को पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। लेकिन जिनके स्थायी निवास पर 31 जुलाई के बाद शौचालय नही होगा, वे पुरस्कार के लिए पात्र नही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed