{"_id":"5e2f17cc8ebc3e842d274258","slug":"1138-gram-panchayats-and-1656-revenue-villages-to-join-ganga-yatra-ballia-news-vns5073953157","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा यात्रा से जुड़ेंगे 1138 ग्राम पंचायत और 1656 राजस्व ग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा यात्रा से जुड़ेंगे 1138 ग्राम पंचायत और 1656 राजस्व ग्राम
विज्ञापन
दुबेछपरा में गंगा घाट पर गंगा पूजन करती मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, बिहार के उप मुख्यमंत
- फोटो : BALLIA
बलिया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने सोमवार को दुबे छपरा के गोपालपुर गांव के गंगा घाट से गंगा यात्रा का शुभारंभ किया। पांच दिवसीय यात्रा कानपुर तक जाएगी।
इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, यूपी के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, यूपी के जल मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। यात्रा बलिया से बिजनौर तक लगभग 1238 किलोमीटर सड़क मार्ग से चलेगी। बलिया से कानपुर तक की यात्रा 581 किमी की होगी तथा बिजनौर से 657 किमी तय कर यात्रा कानपुर पहुंचेगी। कानपुर में ही गंगा यात्रा रथों का मिलन होगा। वहां 31 जनवरी को यात्रा का समापन होगा।
गंगा यात्रा के नोडल विभाग के मंत्री जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि गंगा का कुल बहाव 2525 किलोमीटर है। अब गंगा हमारी आस्था ही नहीं, अर्थव्यवस्था भी होगी। गंगा के किनारे गंगा तालाब, गंगा मैदान के साथ ही लोगों की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ की जाएगी। उत्तर प्रदेश के करीब 1138 ग्राम पंचायत, 1656 राजस्व ग्राम, 21 नगरी निकाय इससे जुड़े हैं। गंगा यात्रा से बलिया में 57 गांव जुड़े हैं। बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार सरकार ने भी गंगा के पानी के उपयोग की योजना बनाई है। पटना से गंगा का पानी पाइप द्वारा 190 किलोमीटर गया एवं बोधगया के साथ ही राजगिरी में पहुंचाया जाएगा।