फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   112 sacks of urea loaded on pickup caught, warehouse sealed

Ballia News: पिकअप पर लदी 112 बोरी यूरिया पकड़ी, गोदाम सील

Sun, 09 Feb 2025 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
112 sacks of urea loaded on pickup caught, warehouse sealed
बेरुआरबारी (बलिया)। बेरुआरबारी समिति से खाद पिकअप पर लोड कर कहीं भेजी जा रही थी। जानकारी मिलते ही शनिवार की देर शाम पुलिस चौकी के समीप स्थित साधन सहकारी समिति पर तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला, नायब तहसीलदार देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक राकेश कुमार चतुर्वेदी व सुभाष चंद्र पांडेय की संयुक्त टीम ने छापा मारा। साधन सहकारी समिति पर खड़ी पिकअप पर लदी 112 बोरी यूरिया पकड़ने के साथ ही गोदाम को सील कर दिया।
विज्ञापन


पिछले दिनों क्षेत्र के किसान दर दर भटकते रहे। लेकिन समितियों से पर्याप्त खाद नहीं मिली। इसकी शिकायत अधिकारियों से भी की गई थी। इसी बीच किसी ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी कि साधन सहकारी समिति से यूरिया अवैध तरीके से पिकअप पर लादकर बिहार भेजी जा रही है। इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार बांसडीह को तुरंत मौके पर पहुंच जांच के निर्देश दिए। तहसीलदार बांसडीह निखिल शुक्ला की टीम मौके पर पहुंची। पिकअप पर लदी यूरिया पकड़ने के साथ ही रात में ही गोदाम को सील कर दिया। थानाध्यक्ष सुखपुरा को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया। एआर कोऑपरेटिव बृजेश पाठक को सूचना दी गई। काफी इंतजार के बाद आए बृजेश पाठक से तहसीलदार ने लेखा-जोखा निरीक्षण की बात पूछी। एआर कोऑपरेटिव ने बताया कि अभी इस तरह की कोई जांच हमने नहीं की है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। तहसीलदार ने समिति के स्टाॅक रजिस्टर, बाॅयोमेट्रिक यंत्र के साथ दस्तावेज और खाद लदी पिकअप पुलिस के सुपुर्द कर दी। सचिव गोरख यादव ने बताया कि गाड़ी पर लदी यूरिया करंबर के किसान के यहां जा रही है। एक किसान अपनी यूरिया होने की भी बात कह रहे थे। रात का समय होने की वजह से तहसीलदार ने उनकी बात सुनने से इन्कार कर दिया। कहा कि किसान को खाद की आवश्यकता है तो वह दिन में ले जाता। रात में ले जाना संदेह के घेरे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed