{"_id":"5cd06fccbdec220781487ff6","slug":"111557163980-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई 10वीं परीक्षा में राहुल सिंह बना टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई 10वीं परीक्षा में राहुल सिंह बना टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। सीबीएसई बोर्ड 10 वीं परीक्षा का रिजल्ट सोमवार को अपराह्न करीब तीन बजे घोषित किया गया। देवस्थली विद्यापीठ का छात्र राहुल सिंह ने 98 फीसदी अंक प्राप्त कर जिले का टॉपर रहा। इसके अलावा दूसरे स्थान पर शेमुषी विद्यापीठ रेवती का छात्र राहुल राज ने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किया। इसके अलावा कई छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सीबीएसई बोर्ड 10 वीं का परिणाम सोमवार को जारी हो गया। हालांकि इस परिणाम को लेकर रविवार से ही छात्रों के साथ ही स्कूल संचालकों में उत्सुकता रही। परिणाम के जारी होने की जानकारी होते ही छात्र स्कूलों पर पहुंच गए और स्कूलों में रिजल्ट देखने के बाद खुशियां मनाईं। इसके अलावा कई छात्रों ने मोबाईल व साइबर कैफे पर ही रिजल्ट को देखा। खासकर टॉपरों व 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के घर खुशियों का माहौल रहा। देवस्थली विद्यापीठ के छात्र राहुल सिंह ने 98 फीसदी अंक हासिल कर जिले में प्रथम स्थान बनाया। इसके अलावा दूसरे स्थान पर शेमुषी विद्यापीठ रेवती के छात्र राहुल राज ने 97.8 फीसदी अंक प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर अनिता मेमोरियल कांवेंट स्कूल हैबतपुर का छात्र साहिल परवेज अंसारी 97.2 फीसदी, चौथे स्थान पर शेमुषी विद्यापीठ रेवती की छात्रा तनीषा गुप्ता को 97 फीसदी अंक मिला। इसके अलावा दर्जनों छात्रों ने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किया। देवस्थली विद्यापीठ रसड़ा का परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के राहुल सिंह को 98 फीसदी अंक प्राप्त हुआ। इसके अलावा विनीत राय 96 व रितिक रोशन ने 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।