फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी

अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी

Fri, 12 Apr 2019 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी
बैरिया। एसडीएम और तहसीलदार की स्थानांतरण की मांग को लेकर तहसील बार एसोसिएशन बैरिया इकाई का क्रमिक अनशन चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। इस दौरान अधिवक्ताओं से वार्ता करने पहुंचे बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह से अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार के द्वारा अधिवक्ताओं से की जा रहे दुर्व्यवहार की शिकायत की गई। तत्पश्चात विधायक एसडीएम से मिलकर अधिवक्ताओं से वार्ता कर आंदोलन समाप्त कराने का आग्रह किया।
विज्ञापन

बैरिया विधायक ने एसडीएम से कहा कि आप ईमानदार है, इसमें कोई शक नहीं है लेकिन अधिवक्ताओं को बुलाकर उनकी समस्याओं का निस्तारण कर आंदोलन समाप्त कराएं। कहा कि अधिवक्ता आपके ऊपर दुर्व्यवहार की शिकायत कर रहे और आपका व तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं। जिस पर एसडीएम ने कहा हम अधिवक्ताओं को बुलाकर वार्ता करेंगे और आंदोलन समाप्त भी कराने का प्रयास करेंगे। अधिवक्ताओं ने विधायक से कहा कि हम वार्ता के लिए तभी जाएंगे, जब हमे लिखित रूप से बुलाया जाएगा। इसके बाद वार्ता होने पर जिला कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं से वार्ता कर ही कोई निर्णय लिया जाएगा। इससे अधिवक्ताओं ने एसडीएम व तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया और एसडीएम व तहसीलदार के स्थानांतरण की मांग को लेकर डटे हुए है। इस मौके पर अध्यक्ष रुद्रदेव कुंवर, बसंत कुमार पांडेय, देवेंद्र मिश्र, शिवजी सिंह, रामलाल सिंह, रामनिवास सिंह, मिथिलेश पांडेय, अशोक कुमार तिवारी, चंद्रशेखर यादव, गौरीशंकर पांडेय, राजेंद्र प्रसाद सिंह, पप्पू तिवारी, विनय कुमार सिंह, बब्लू भारती, श्यामबिहारी उपाध्याय, ददन यादव, योगेंद्र पांडेय, संजय सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed