फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   शतचंडी महायज्ञ आयोजन के पूर्व निकाली कलश यात्रा

शतचंडी महायज्ञ आयोजन के पूर्व निकाली कलश यात्रा

Mon, 04 Feb 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
शतचंडी महायज्ञ आयोजन के पूर्व निकाली कलश यात्रा
बैरिया। नारायणगढ़ स्थित दुर्गा कोल्ड स्टोर के पास नवनिर्मित दुर्गा मंदिर परिसर में माता दुर्गा, सीता-राम, लक्ष्मण, गणेश, शंकर भगवान, भैरवनाथ आदि देवी-देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा के क्रम में श्री शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

संत सीताराम दास जी के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा में हजारों महिला व पुरुषों ने भाग लिया।इस दौरान दुर्गा माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कलश यात्रा की अगली पंक्ति में धर्म ध्वज लहराते रथ पर सवार अयोध्या, मथुरा, वृंदावन व मिथिला से आए साधु-संत चल रहे थे। वहीं, पीछे भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे से कलश यात्रा देखते बन रहा था। कलश यात्रा में शामिल भक्तों को संबोधित करते हुए संत सीताराम दास जी ने कहा कि यज्ञ का आयोजन ही विश्वकल्याण के लिए होता है। शतचण्डी महायज्ञ के होने से निश्चित रूप से देश के मानव-दानव, पशु-पक्षी सभी का कल्याण होगा। वहीं, मिथिला से आए रामेश्वर दास जी व्यास ने कहा कि शतचण्डी महायज्ञ से आस-पास के सैकड़ों किलोमीटर तक का स्थान शुद्ध हो जाता है। यज्ञ स्थान के आस-पास के दर्जनों गांवों का वातावरण शुद्ध हो जाता है। कलश यात्रा में शामिल लोगों ने दयाछपरा-नौरंगा गंगा नदी से जल लिया और यज्ञ स्थल पहुंचे। यात्रा में मुख्य रूप से आयोजक पूर्व प्रधान मुन्ना प्रसाद, भगवती सिंह, अमरजीत गुप्ता, विश्वनाथ प्रसाद, विमल पटेल, दूधनाथ तिवारी, भैरवनाथ तिवारी, शिवशम्भो तिवारी, परमात्मा तिवारी, ब्रजेश सिंह,धनलाल यादव आदि हजारों महिला व पुरुष उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed