{"_id":"5bd4ad04bdec22695706ffa3","slug":"111540664580-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता से ही रोकी जा सकती है दुर्घटनाएं : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता से ही रोकी जा सकती है दुर्घटनाएं : डीएम
Updated Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शनिवार को जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें यातायात को सुदृढ़ बनाने व लोगों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। प्रेशर हॉर्न, तेज रफ्तार, गाड़ियों का फिटनेस आदि पहलुओं पर अंकुश लगाने पर विशेष जोर रहा। डीएम ने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले लोनिवि के अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के मामले में यूपी की स्थिति अन्य प्रदेशों की अपेक्षा खराब है। लोग जागरूक होंगे तभी इसमें कमी आ सकेगी। सुरक्षित यात्रा के लिए जरूरी है कि यातायात नियमों के अनुसार चलें। समिति के महत्वपूर्ण अधिकारी लो क निर्माण विभाग के एक्सईएन के गायब रहने पर नाराजगी जताई। डीएम ने सभी से अपील की कि वरिष्ठ नागरिक व व्यापारी गण भी हेलमेट लगाने, यातायात नियमों के अनुसार चलने की शुरूआत अपने यहां से ही करें और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का प्रतीक बनें। सड़क सुरक्षा में जागरूकता का ही अहम रोल होगा। एएसपी विजयपाल सिंह ने कहा कि नशा, नींद और तेज रफ्तार घटनाओं का बड़ा कारण होती है। सिर्फ पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए भी लोगों को जागरूक होना होगा। सिटी मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम ने कहा कि अधिकांश मौत सिर में चोट के कारण होती है। लेकिन फिर भी लोग हेलमेट पहनना मुनासिब नहीं समझते। इससे पहले एआरटीओ आंजनेय सिंह ने सड़क सुरक्षा के जरूरी मानकों की जानकारी दी। बैठक में सीओ सिटी अरुण कुमार, कोतवाल शशिमौली पांडेय, यातायात निरीक्षक सुरेशचंद द्विवेदी, व्यापारी सुनील परख समेत सभी महत्वपूर्ण विद्यालयों के प्रतिनिधि मौजूद थे।