फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले एमएलसी

मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले एमएलसी

Fri, 30 Mar 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से मिले एमएलसी
बलिया। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रादेशिक अध्यक्ष तथा वाराणसी शिक्षक खंड के एमएलसी चेत नारायण सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ जिला मुख्यालय स्थित चार मूल्यांकन केंद्रों का भ्रमण किया। इस दौरान मूल्यांकन में लगे शिक्षकों से उनकी समस्याएं जानी। शिक्षकों ने मूल्यांकन के दौरान हो रही दिक्कतों को उनके सामने रखा।
विज्ञापन

केंद्रों पर भ्रमण के दौरान शिक्षक एमएलसी सिंह ने कहा कि वित्तविहीन अध्यापकों के मानदेय देने पर सरकार विचार कर रही है। जनपद के फरवरी माह का वेतन अब तक नहीं दिए जाने पर कहा कि जिले के शिक्षा विभाग के अफसरों द्वारा उचित समय से उचित मांग न किए जाने का खामियाजा जिले के शिक्षकों को भुगतना पड़ रहा हैै। इससे डीआईओएस के सुस्त एवं संवेदनहीन कार्यप्रणाली का पता चलता है। मार्च 2017 के अवकाश प्राप्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों के जीपीएफ भुगतान की चर्चा करते हुए कहा कि जीपीएफ भुगतान के लिए सदन में तथ्यात्मक रूप से विवरण प्रस्तुत किया गया है। आश्वासन देते हुए कहाकि उम्मीद है कि इस माह के बाद जीपीएफ भुगतान के लिए धन अवमुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

बताया कि प्रादेशिक सम्मेलन 14 तथा 15 अप्रैल को गोरखपुर के महाराणा प्रताप इंटर कालेज में आयोजित किया गया है। जिसका उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाना है। ऐसे में शिक्षक ज्वलंत समस्याओं के समाधान के लिए अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे। इस मौके पर केपी सिंह, आनंद मोहन सिंह, आनंद शंकर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजीव पांडेय, अश्वनी कुमार तिवारी, योगेंद्र सिंह, जयंत सिंह, सुरेश सिंह, जयप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed