फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   भासपा-भाजपा ने उतारे अपने-अपने प्रत्याशी

भासपा-भाजपा ने उतारे अपने-अपने प्रत्याशी

Tue, 07 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
भासपा-भाजपा ने उतारे अपने-अपने प्रत्याशी
बलिया। विधानसभा चुनाव में संयुक्त रूप से मिलकर चुनाव लड़ने वाली भाजपा और भासपा का गठबंधन निकाय चुनाव में जनपद में टूटता नजर आ रहा है। इस बार कई सीटों पर अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और भासपा दोनों पार्टियों ने अलग-अलग अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं। ऐसे में दोनों पाटियों में रार आने की चर्चा भी अंदरखाने में शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बलिया जनपद के दो नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों पर निकाय चुनाव हो रहा है। इसमें प्रमुख राजनीतिक दल अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारकर दोवदारी कर रहे हैं। राज्य में सत्ता में काबिज भाजपा और भासपा में निकाय चुनाव में प्रत्याशी को लेकर सहमति नहीं बनी है, जिसको लेकर दोनों पार्टियों ने दोनों पार्टियों ने कई सीटों पर अपने अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन

भासपा जिलाध्यक्ष सुग्रीव राजभर ने बताया कि निकाय चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेताओं से प्रत्याशी उतारने को लेकर सहमति नहीं होने के चलते, जनपद के कई सीटों पर भासपा ने खुद के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इसमें जनपद के एक नगर पालिका समेत पांच नगर पंचायतों में पार्टी प्रत्याशी उतारकर दावेदारी कर रही है। इसमें रसड़ा नगर पालिका, रेवती नगर पंचायत, बांसडीह, मनियर, सहतवार व चितबड़ागांव नगर पंचायत शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी जनपद के सभी नगर पालिका और नगर पंचायत की सीटों पर प्रत्याशी उतारकर जीत का दंभ भर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed