फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलभद्र जयंती पर ब्याहुत जायसवाल महासभा का अधिवेशन

बलभद्र जयंती पर ब्याहुत जायसवाल महासभा का अधिवेशन

Wed, 23 Aug 2017 11:35 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
बलभद्र जयंती पर ब्याहुत जायसवाल महासभा का अधिवेशन
बलिया। ब्याहुत जायसवाल कलवार महासभा पिछले 25 सालों से अपने कुल देवता बलभद्र की जयंती पर स्वजातीय जिला सम्मेलन कराती आ रही है। संगठन के 25 साल पूरे होने पर रजत जयंती महोत्सव के साथ ही समाज के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया कलाल एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन का भी आयोजन कर रही है।
विज्ञापन

उक्त बातें महासभा के जिलाध्यक्ष जयप्रकाश बब्लू ने समाचार पत्र प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुई कही। उन्होंने कहा कि इस साल रजत जयंती विशेषांक का विमोचन, बच्चों की प्रतियोगिताएं, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान आदि कार्यक्रम आयोजित है। कहा कि बलभद्र जयंती की पूर्व संघ्या पर 26 अगस्त को टाउन हाल से बलभद्र शोभा यात्रा निकाली जाएगी और 27 अगस्त को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय राष्ट्रीय राष्ट्रीय अधिवेशन 26 अगस्त को प्रस्तावित है और बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली उत्तरी के उप महापौर विजय कुमार भगत व 27 को मुख्य अतिथि अनुपमा जायसवाल मंत्री स्वतंत्र प्रभार होंगी। इसमें विभिन्न प्रांतों के अलावा नेपाल, भूट्टान आदि देशों के भी समाज से जुड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। इस मौके पर सुनील कुमार गुप्ता, पवन कुमार, सुनील परख, अभिषेक कुमार, जनार्दन प्रसाद, अजय कुमार, गोविंद जी, दिवान जी, अरविंद कुमार गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed