फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 roads including state highway will be renovated and repaired with Rs 15.05 crore

Ballia News: 15.05 करोड से स्टेट हाईवे समेत 11 सड़कों का होगा नवीनीकरण, मरम्मत

Wed, 31 Jan 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
11 roads including state highway will be renovated and repaired with Rs 15.05 crore
बलिया। जिले में सड़कों को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण को शासन से स्वीकृति का इंतजार है। इसमें प्रमुख रूप से राज्य सड़क निधि योजना के तहत सिकंदरपुर-लालगंज मार्ग के लिए 6.81 करोड़ का प्रस्ताव है। इसके अलावा 8.24 करोड़ से सामान्य मरम्मत और नवीनीकरण के तहत 10 सड़कें शामिल हैं। हालांकि विभाग ने प्री टेंडरिंग की तैयारी की है।
विज्ञापन

जिले में बदहाल सड़कों की दशा सुधारने को लेकर लोक निर्माण की ओर से अलग-अलग योजनाओं के तहत प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। हालांकि अभी इन प्रस्तावों की स्वीकृति नहीं मिली है। इसमें स्टेट हाइवे से लेकर राजमार्ग शामिल हैं। विभाग को उम्मीद है कि सड़कों की मरम्मत व नवीनीकरण को जल्द ही स्वीकृति भी मिलेगी। इसको देखते हुए विभाग की ओर से सड़कों के निर्माण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। विभाग की ओर से प्री टेंडरिंग प्रक्रिया शुरु भी कर दी गई है ताकि शासन से स्वीकृति मिलने के बाद चयनित एजेंसी की ओर से कार्य प्रारंभ कराया जा सके। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्री टेंडरिंग प्रक्रिया की पूरी होने से समय की बचत होती है।
विज्ञापन

-------------
मार्ग का नाम लागत करोड़ में
सिकंदरपुर-बांसडीह-लालगंज एसएच 149 6.81
तुर्तीपार-श्रीनगर बंधा मार्ग 1.40
केवरा-हुसेनाबाद-रेवती 1.49
बांसडीह-सहतवार 0.95
सहतवार चांदपुर-विसौली 0.70
सहतवार-हल्दी 0.52
बलिया बाईपास 1.89
गड़वार-रतसर-पचखोरा 0.62
रतसर बाईपास 0.50
खरहाटार-रफरेपुर-जनऊपुर 0.43
रतसर-आसन-कुर्तिया 0.74
राज्य सड़क निधि योजना के तहत सामान्य मरम्मत व नवीनीकरण में कई सड़कों को शामिल किया गया है। इसमें एक स्टेट हाईवे भी है। इन सड़कों के स्वीकृति की प्रत्याशा में टेंडर की प्रक्रिया शुरु की गई है। - लालजी यादव, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, बलिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed