फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   11 children selected for Inspire Award were honored with medals

Ballia News: इंस्पायर अवार्ड में चयनित 11 बच्चों का मेडल देकर सम्मान

Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
11 children selected for Inspire Award were honored with medals
नगरा। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालय प्रबंध समिति उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गोठाई चट्टीपर किया गया। उद्घाटन डायट प्राचार्य शिवम पांडेय, बीडीओ नगरा शिवांकित वर्मा ने किया। बीईओ राम प्रताप सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। इंस्पायर अवार्ड में चयनित 11 बच्चों को पाठ्य सामग्री और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इसमें अभिषेक, प्रीति, प्रिया, अमृता, संध्या, रुखसार, अमन, रेनू, रागिनी और निशा शामिल थीं। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित परीक्षा में प्रथम स्थान लाने वाली अर्सिया अंसारी, अंकित यादव, प्रिया, श्वेता, अंश, आदित्य, प्रिंस और राहुल को सम्मानित किया। डॉ. बृजेश यादव और राम प्रवेश वर्मा ने उत्तरदायित्व एवं कर्तव्यों से अवगत कराया। बीईओ ने कहा कि यदि बच्चों का सर्वांगीण विकास चाहते हैं तो कक्षा में नामांकन, ठहराव एवं पाठ्यचर्या के अनुरूप शिक्षण करें। शिवम पांडेय ने कहा कि सरकार बच्चों के विकास हेतु दृढ़ संकल्पित हैं। दयाशंकर, राजीव कुमार मिश्रा ने अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षिका कुसुम मौर्य और शिवाजी को सम्मानित किया। जितेंद्र सिंह, सुदीप तिवारी, दयाशंकर, रामप्रवेश वर्मा, बच्चा लाल, गिरीश चंद, दुर्गेश प्रजापति थे।
विज्ञापन

कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की दी जानकारी : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के परिषदीय विद्यालयों में गठित विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों एवं विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन बीआरसी में किया गया। शुभारम्भ बीईओ अनूप त्रिपाठी ने किया। एसएमसी अध्यक्षों और प्रधानाध्यापकों को उनके कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की जानकारी देते हुए विद्यालय के विकास के टिप्स दिए। अरविंद सिंह, आशुतोष यादव, राजदेव यादव, गौहर हुसेन ने विद्यालयों के विकास और शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार पर चर्चा की। सुशील, मोहनकान्त राय, अमरनाथ यादव, अभिलाषचंद मिश्रा, सोनू जायसवाल, अरविंद कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed