{"_id":"66d8f1ffe5d0c8925e077627","slug":"1092-landlords-of-5-wards-will-decide-the-tax-themselves-ballia-news-c-190-1-svns1007-122217-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 5 वार्डों के 1092 मकान मालिक खुद तय करेंगे टैक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 5 वार्डों के 1092 मकान मालिक खुद तय करेंगे टैक्स
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका द्वारा नगर में स्वकर प्रणाली की औपचारिक शुभांरभ 10 सितंबर से किया जाएगा। प्रारंभ में इसे पांच वार्डों में लागू किया जाएगा। पहले चरण में इसे वार्ड नंबर 08, 17, 21, 24 एवं 25 के 1092 घर इसके दायरे में आएंगे, जहां करीब दस हजार की आबादी निवास करती है।
पांचों वार्ड के 1092 घरों में स्वकर प्रणाली को लागू करके डाटा संग्रह के लिए पालिका की टीम घर-घर प्रपत्र का वितरण कराएगी। डाटा संग्रह के बाद चयनित वार्डोंं में स्व-कर प्रणाली के अनुसार भवन एवं जल आदि कर वसूले जाएंगे। यह व्यवस्था पूरी तरह ऑनलाइन होगी और कर वसूली के लिए बार कोड का वितरण किया जाएगा। पालिका के कर निर्धारण अधिकारी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि नगर में स्वकर निर्धारण प्रणाली 10 दिसंबर से लागू होगी। जिसके तहत भवन स्वामियों को अपने-अपने भवनों का डाटा निर्धारित प्रपत्रों-ख, घ में भरकर नगर पालिका कार्यालय/ नगर पालिका के कर्मचारियों को उपलब्ध कराना होगा। जिसके आधार पर ही नियमानुसार कर का आगणन किया जाएगा।
स्वकर प्रणाली के तहत कर निर्धारण के भवनों की तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। जिनमें आवासीय, गैर आवासीय और आवासीय एवं गैर आवासीय मिश्रित भवन हैं। पालिका ने भवन स्वामियों से अपील की है कि वे अपने-अपने भवनों का सही डाटा नगर पालिका को निर्धारित समयावधि के अंदर उपलब्ध कराएं। यह कार्य छह माह के भीतर पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन
000
स्वकर प्रणाली के फायदे : नगर में स्वकर प्रणाली लागू होने से एक ओर जहां नपा के राजस्व में वृद्धि होगी और कर चोरी पर नकेल लगेगी। वहीं नपा प्रशासन द्वारा नागरिक सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इसके अलावा नगरवासियों द्वारा मनमाने टैक्स लगाने आरोपों से छुटकारा मिलेगा।
000
स्वकर प्रणाली से टैक्स वसूली में पारदर्शिता आएंगी। पहले चरण में नगर के पांच वार्डों में इसे लागू किया जाएगा। इसके अलावा अगले वर्ष के मार्च महीने तक नगर पालिका के रिकार्ड एवं डाटा का डिजिटलीकरण का कार्य भी पूर्ण किया जाना है। इसके प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई है। इस कार्य से पालिका के कार्यों में पारदर्शिता, सरलीकरण एवं गति आएगी और नई ऊर्जा का संचार होगा।
-संत कुमार उर्फ मिठाईलाल, अध्यक्ष, नपा बलिया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -