फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   104 beds reserved for women in night shelter

Ballia News: रैन बसेरे में महिलाओं के लिए 104 बेड आरक्षित

Sun, 01 Dec 2024 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
104 beds reserved for women in night shelter
बलिया। ठंड बढ़ रही है। इससे लोगों को बचाने के लिए नगर निकाय ने तैयारी पूरी कर ली है। वैसे तो सभी के लिए व्यवस्था की जा रही है। लेकिन महिलाओं के लिए अलग से इंतजाम किए जा रहे हैं। इस बार नगर पालिका परिषद बलिया की ओर से शहर में अस्थायी रैन बसेरा बनाने की कोई योजना नहीं है। जिले में 16 रैन बसेरे तैयार हो गए हैं। इनमें प्रभारियों की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

रैन बसेरों में महिलाओं के ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इनके लिए 104 बेड आरक्षित किए गए हैं। 16 रैन बसेरों में 281 लोगों को ठहरने का इंतजाम किया गया है। इसमें सबसे अधिक नगर पालिका परिषद बलिया के सिविल लाइन के निकट स्थित स्थायी रैन बसेरे में 56 बेड लगाए गए हैं। इसके अलावा नगर पंचायत रेवती के बीज गोदाम व रतसरकला वार्ड नंबर आठ के मालवीय नगर में संघत रैन को स्थायी रैन बसेरा बनाया गया है। नगर पालिका परिषद रसड़ा में 10 बेड, नगर पंचायत बेल्थरारोड में 20 बेड, सिकंदरपुर में 10, मनियर में 20-20, बांसडीह 10, सहतवार 20, रेवती 25, बैरिया 15, चितबड़ागांव 8, 10, व 12, रतसर कला 14 तथा नगरा में 16 बेड का अस्थायी रैन बसेरा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में 10 बेड का होगा रैन बसेरा
जिला चिकित्सालय में 10 बेड का अस्थायी रैन बसेरा का निर्माण किया जाएगा। जिला अस्पताल की तरफ से संचालित रैन बसेरा की क्षमता 10 बेड की होगी। इसमें चार बेड महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।इसकी देखरेख के लिए प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर सहित नगर पालिका व नगर पंचायतों में रैन बसेरे सक्रिय कर दिए गए हैं। इसमें सभी तरह के इंतजाम हैं। ठंड कम होने से अभी ठहरने के लिए कोई आ नहीं रहा है। रैन बसेरे में ठहरने वालों का पूरा रिकाॅर्ड होगा। महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
-डीपी सिंह, अपर जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed