{"_id":"598756b94f1c1b80748b487d","slug":"1020-toilets-for-village-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव की बहनों के लिए 1020 शौचालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव की बहनों के लिए 1020 शौचालय
ballia
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
नगवां गांव में बहनों के लिए बनवाया गया शौचालय।
- फोटो : ballia
रक्षाबंधन पर आमतौर पर भाई अपनी बहनों को गहने, साडिय़ां और कीमती उपहार देते ही हैं लेकिन नगवां के प्रधान प्रतिनिधि विमल पाठक ने तो अभियान चला कर गांव की बहनों के लिए 1020 शौचालय का निर्माण करवा दिया। इतना ही नहीं उनका दावा हैं जिस बहनों की शादी गैर गांव में है और वहां शौचालय नहीं होगा तो वह संबंधित प्रधान को पत्र भेज कर शौचालय निर्माण के लिए आग्रह करते हुए मदद करेंगे।
प्रधान ने बताया कि ऐसे तो सरकार की ओर से स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय निर्माण के लिए जागरुक किया जा रहा है धनराशि भी उपलब्ध कराई जा रही है। लेकिन आए दिन शौच के लिए जाते समय छेडख़ानी की घटना हो रही है। इसको देखते हुए उनके मन में विचार आया कि इस साल रक्षाबंधन को गांव की बहन, बेटियों तथा बहुओं को शौचालय का उपहार देंगे। इसके लिए उन्होंने संबंधित विभाग से संपर्क कर शौचालय का आवंटन कराया और अभियान चला कर 1020 शौचालय का निर्माण कराया।
उधर, जयप्रकाशनगर क्षेत्र के चांददीयर गांव के प्रधान प्रतिनिधि वीरेन्द्र यादव ने भी रक्षाबंधन पर बतौर उपहार बेलहरी ब्लाक के चौबेछपरा (रामगढ़) में ब्याही बहन गीता को शौचालय गिफ्ट करने का एलान किया है। बताया कि सालों पहले गीता की शादी चौबेछपरा गांव के सुनील यादव से हुई थी। लेकिन गंगा के कटान में बहन का आशियाना तबाह हो गया अब उसे आर्थिक संकट का भी करना पड़ रहा है। बहन ने अपनी पीड़ा बताई है लिहाजा रक्षाबंधन पर उसे शौचालय गिफ्ट करेंगे।