फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   बलिया के 10 व सलेमपुर के 15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

बलिया के 10 व सलेमपुर के 15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

Sun, 19 May 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
बलिया के 10 व सलेमपुर के 15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद
बलिया के 10 व सलेमपुर के 15 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद - फोटो : amar ujala
बलिया। सातवें चरण में तीन लोक सभा क्षेत्रों के लिए जनपद के सात विधान सभा क्षेत्रों में रविवार को मतदान कराया गया। मतदान के बाद बलिया लोक सभा क्षेत्र के 10, सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र के 15 व घोसी लोक सभा क्षेत्र के प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। मतगणना 23 मई को होगी।
विज्ञापन

बलिया लोक सभा क्षेत्र में आने वाले जिले के तीन विधान सभा क्षेत्रों में रविवार को मतदान के बाद ईवीएम में सभी 10 प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। इसमें भाजपा के वीरेंद्र सिंह मस्त, गठबंधन से सपा प्रत्याशी सनातन पांडेय, सुभासपा के विनोद, भारतीय जननायक पार्टी के अरविंद, गोंडवाना गणंतत्र पार्टी के गोपाल राम खरवार, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के मेजर रमेश चंद उपाध्याय, जनता राज पार्टी के उदय प्रकाश, भारतीय समता समाज पार्टी के जन्मेजय कुमार प्रजापति, जनता क्रांति पार्टी की सीमा चौहान व निर्दलीय ओमप्रकाश पांडेय हैं।
विज्ञापन

इसी तरह सलेमपुर लोक सभा क्षेत्र में आने वाले जिले की तीन विधान सभा क्षेत्रों में भी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। इसमें भाजपा के रविंद्र कुशवाहा, गठबंधन से बसपा प्रत्याशी आरएस कुशवाहा, कांग्रेस के राजेश कुमार मिश्रा के अलावा सुभासपा के राजाराम, भारतीय समता समाज पार्टी के कृपाशंकर, जनता क्रांति पार्टी के कैलाश चौहान, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) की पूजा पांडेय, राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के सुमेश्वर नाथ तिवारी, जनता कांग्रेस के मो. शरुर अली, पीस पार्टी के अजीमुल्लाह, अखिल भारतीय हिंदू महासभा के विद्याशंकर पांडेय, हिंदुस्तान निर्माण दल के रामजी प्रताप जिग्यासु के अलावा निर्दलीय विश्राम, छोटेलाल व सुनील कुमार पांडेय हैं। उधर, रसड़ा विधान सभा क्षेत्र के मतदाताओं ने घोसी लोक सभा के प्रत्याशियों के लिए मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed