{"_id":"5c5f1716bdec227cde52ef25","slug":"101549735702-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने पीएम सम्मान निधि योजना को जारी किया गाइड लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने पीएम सम्मान निधि योजना को जारी किया गाइड लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैरिया। जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन किसान पोर्टल पर अंकित नहीं है, उन किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना में शामिल करने के लिए जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने गाइड लाइन जारी की है।
गाइड लाइन के मुताबिक लघु सीमांत किसान रूप पत्र पर प्रपत्र संलग्नक घोषणा पत्र भरकर संबंधित लेखपाल को देंगे। घोषणा पत्र को लेने के बाद संबंधित लेखपालों को 12 से 21 फरवरी तक लघु सीमांत किसानों का सर्वेक्षण कर सत्यापन के साथ चयनित किसानों की सूची प्रत्येक दिन उप कृषि निदेशक कार्यालय में भेजने का निर्देश दिया गया है। इसके अलावा जिन किसानों का रजिस्ट्रेशन पहले से उपलब्ध है, उन किसानों का सर्वेक्षण व सत्यापित कर छह से 11 फरवरी उप कृषि निदेशक कार्यालय में भेजने को कहा है।
बैरिया के तहसीलदार रामनरायण वर्मा ने बताया कि जिन लघु व सीमांत किसानों का रजिस्ट्रेशन नहीं है वह 12 से 21 फरवरी तक क्षेत्रीय लेखपालों को कागजात उपलब्ध कराएं। प्रोफार्मा पर ही घोषणा करने वाले शपथकर्ता का हस्ताक्षर होगा। इसके बाद सत्यापन रिपोर्ट कृषि विभाग को भेज दी जाएगी।