फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   उप्र कराटे चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम क

उप्र कराटे चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम क

Thu, 17 Jan 2019 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
उप्र कराटे चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों ने लहराया परचम क

विज्ञापन
बलिया। बीते 13 जनवरी को नोएडा शहर के क्रिस्टल मॉल नौलेज पार्क में आयोजित उप्र कराटे चैंपियनशिप में बलिया के खिलाड़ियों ने परचम लहराया। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों से खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बलिया के खिलाड़ियों ने चार गोल्ड, चौदह सिल्वर एवं तीन ब्रांच मेडल प्राप्त किया। गुरुवार को जनपद आगमन पर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।

सेंसुई संजय श्रीवास्तव ने बताया कि चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले जय प्रकाश, ऋषव चतुर्वेदी, धीरज उपाध्याय, रूद्रेश तिवारी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। जबकि कन्हैया सिंह, आदित्य प्रताप, आदित्यराज चतुर्वेदी, कुसाग्र सिंह, मनीषा प्रजापति, शशिकला, आमिर अली, राकेश भारती, अंश ठाकुर, अमित यादव, विशाल प्रजापति, विशाल सिंह, विजय पांडेय, भवेश कुमार को सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ। वहीं शुभम पांडेय, अमन कुमार, आदित्य पांडेय को ब्रोंज मेडल प्राप्त हुआ। गौरतलब हो कि गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले जय प्रकाश, ऋषभ, धीरज व रूद्रेश तिवारी को नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए हैं। यह प्रतियोगिता चेन्नई में 28 से 31 जनवरी तक आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed