फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   पुलिस की जांच में स्टेशन पर नहीं मिला विध्वंसक सामान

पुलिस की जांच में स्टेशन पर नहीं मिला विध्वंसक सामान

Mon, 14 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की जांच में स्टेशन पर नहीं मिला विध्वंसक सामान
बलिया। माडल रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कुम्भ् मेला के यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर जीआरपी, आरपीएफ एवं जिला पुलिस के डाग स्क्वायड द्वारा माक ड्रिल किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान यात्री निवास में एक बम होने की सूचना ड्यूटी रत पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अपने मातहतों को सूचना देते हुए घटना स्थल पर तत्काल ही पहुंच गये। प्रभारी निरीक्षक ने यात्रियों को बैग से दूरी बनाने का सख्त निर्देश दिया। पुलिस की डाग स्क्वायड टीम द्वारा उस बैग की जांच कराई गई, लेकिन उस बैग् में किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक आरके मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण स्टेशन, बुकिंग कार्यालय, टिकट हाल, प्लेटफार्म आदि स्थानों पर यात्रियों के सामानों को सर्च किया गया। वहां किसी भी प्रकार का विध्वंसक सामान बरामद नहीं हुआ। माक ड्रिल टीम में उप निरीक्षक सुभष चंद्र, उपनिरीक्षक शिवचंद यादव, कांस्टेबल अनीश, दिनकर मौर्य, राम सुरेश, अजीत सिंह, मु आमीर, मुकेश यादव, हेड कांस्टेबल शमशाद, तुलसी प्रसाद, रामू प्रसाद, रेणुज और आरपीएफ उपनि संजय कुमार पांडेय, कां विनय कुमार राय, मनीष राय, राम बलि आदि रहे। वहीं जिला पुलिस की तरफ से ओक्डेनगंज पुलिस चौकी के संजय उपाध्याय आदि रहे। वहीं स्वॉट टीम के हैंडलर रघुवीर सिंह यादव भी रहे। इस कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन अधीक्षक संजय सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed