फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   आसमान में बादलों ने डेरा डाला, बढ़ा ठंड का प्रकोप

आसमान में बादलों ने डेरा डाला, बढ़ा ठंड का प्रकोप

Sun, 13 Jan 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
आसमान में बादलों ने डेरा डाला, बढ़ा ठंड का प्रकोप

विज्ञापन
बलिया। पिछले कई दिनों से धूप और ठंड के बीच रविवार को अचानक मौसम ने करवट ले लिया। सूर्य का कब उदय हुआ और कब अस्त, किसी को पता भी नहीं चला। दोपहर दो बजे के बाद क्षणिक काल के लिए धूप निकली, लेकिन कुछ देर बाद धुंध छा गया। वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई, अधिकतम तापमान जहां खिसककर 17 तो न्यूनतम खिसककर छह पर आ गया। ठंड के मद्देनजर लोगों दिन में भी अलाव जलाकर गर्मी लेते रहे। पूरे दिन लोग स्वेटर के साथ-साथ जैकेट मफलर, दस्ताना पहने नजर आए।
पिछले कई दिनों से पड़ रही सामान्य ठंड के बाद रविवार को मौसम ने करवट ले ली और अचानक ठंड में इजाफा हो गया। शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 18 डिग्री रहा वही रविवार को यह तापमान 17 हो गया। इसी तरह शनिवार को जहां न्यूनतम तापमान सात डिग्री रही वहीं यह भी लुढ़क कर रविवार को छह डिग्री पर पहुंच गया, जिससे ठंड में अचानक बढ़ोतरी हो गई। सुबह तक लोग घरों में दुबके नजर आए। हालांकि दोपहर लोग बाजारों में मकर संक्रांति को लेकर जरूरी सामानों की खरीदारी निकले, लेकिन जल्द ही सामानों की खरीदारी करने के उपरांत घर लौट जाना मुनासिब समझा। ठंड का असर बाजार पर भी देखा गया, मकर संक्रांति के मद्देनजर जहां बाजार में दिन नौ बजे से चहलकदमी के कारण जाम लग जाता था वहीं रविवार को नजारा कुछ अलग ही था। भीड़ देखकर ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा था कि कल मकर संक्रांति है। वहीं आम जनता भी आज मफलर, दस्ताना, मोजा, जूता, जैकेट से लैस नजर आए। चट्टी-चौराहों पर पर लोगों को अलाव जलाकर आग तापते देखा गया।
विज्ञापन

इनसेट...
नगर में 25 जगहों पर जलवाया गया अलाव
बलिया। ठंड के मद्देनजर तहसील प्रशासन की ओर से पूरे नगर में कुल 25 जगह अलाव जलाया गया। जिसमें रेलवे स्टेशन, चित्तू पांडेय, चौक, कुंवर सिंह चौराहा, टीडी कालेज चौराहे आदि प्रमुख रहे। तहसीलदार गुलाबचंद्र की देखरेेख में समूचे नगर में घूम-घूम कर अलाव जलाया गया। इस दौरान लोग अलाव तापते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed