फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपने हुनर का मनवाया लोहा

वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपने हुनर का मनवाया लोहा

Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव में बच्चों ने अपने हुनर का मनवाया लोहा
जयप्रकाशनगर/लालगंज (बलिया)। क्षेत्र के टोला सिवन राय चट्टी स्थित शिवम आइडियल पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रविवार को वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। वहीं जनपद के संकल्प संस्था के सदस्यों द्वारा बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ नाटक का मंचन कर उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया। साथ ही अन्य लुप्त होती पारंपरिक गीतों व विदेशिया गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सूबे की सरकार द्वारा जनता को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जबकि विकास की गति पूर्ण रूक गई है। सूबे के सरकार द्वारा बातों पर ही विकास कर दिया जा रहा है। वहीं बताया कि बिना शिक्षा के कभी भी देश का विकास संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक शिवशंकर सिंह द्वारा मुख्य अतिथि जयप्रकाश अंचल को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने सशेवानिवृत प्रो. सुभाष सिंह, समाजसेवी बीके सिंह, संकल्प संस्था के सचिव आशीष त्रिवेदी को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान विनोद सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, हरिकिशुन यादव, निर्भय कुमार सिंह, अवधेश सिंह आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीके सिंह तथा संचालन प्रो. सुभाष सिंह ने किया। विद्यालय प्रबंधक द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed