फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग

Mon, 12 Mar 2018 10:08 PM IST
Updated Mon, 12 Mar 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
डीएम व एसपी को ज्ञापन सौंप जल्द से जल्द अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग
हल्दी। लगातार व्यापारियों के साथ हो रही चोरी, छिनैती, लूट व उचक्कागिरी के बाद भी मौनी बाबा बनी पुलिस के खिलाफ न सिर्फ व्यापारी, बल्कि आम लोगों का भी आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यदि समय रहते पुलिस नहीं चेती और धड़ाधड़ हो रही घटनाओं पर रोक के साथ घटित घटनाओं का खुलासा जल्द नहीं हुआ तो व्यापारी आंदोलन करने को बाध्य हो जायेंगे। इसका संकेत सोमवार को हल्दी बाजार में हुई बैठक में व्यापारियों ने दिया। इसके विरोध में मंगलवार को सांकेतिक बाजार बंद रखेंगे।
विज्ञापन

इससे संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को भी सौंपा गया है। वक्ताओं ने कहा कि शहर के गुदरी बाजार निवासी तेल-घी व्यापारी राम गोविन्द उर्फ लड्डू अपने साथी गोपाल जी के साथ बैरिया से तगादा कर लौट रहे थे, तभी उन्हें भरसौता मोड़ के पास गोली मारकर नकदी, बाइक तथा मोबाइल लूट ली गयी। उसके अगले दिन हल्दी के सर्राफा व्यापारी अर्जुन प्रसाद वर्मा के जेवर दुकान से लाखों की चोरी हुई, लेकिन पुलिस एक भी घटना का राज नहीं खोल सकी। व्यापारियों ने कहा कि यदि ऐसी ही स्थिति बनी रही तो व्यापारी मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे, जिसकी शुरुआत 13 फरवरी को हल्दी बाजार की सांकेतिक बंदी के साथ होगी। बैठक में पूर्व प्रधान रणधीर सिंह उर्फ चिक्कू सिंह, अर्जुन वर्मा, बलिराम सोनी, नारायन वर्मा, अशोक सोनी, परशुराम सोनी, ब्रम्हानंद सोनी, रामइकबाल तुरहा, संतोष गुप्ता, स्वर्णकार संघ हल्दी के अध्यक्ष पवनजी वर्मा, कन्हैया जी वर्मा, मनोज, पिन्टू ओझा, प्रेम ओझा, कुणाल सिंह, दरोगा सिंह, संतोष सिंह, मनीष सिंह इत्यादि व्यापारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed