फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   दवा लाइसेंस के लिए आवेदन आनलाइन होंगे

दवा लाइसेंस के लिए आवेदन आनलाइन होंगे

Tue, 23 Jan 2018 11:17 PM IST
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
दवा लाइसेंस के लिए आवेदन आनलाइन होंगे
बलिया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग मेंज औषधि विक्रय लाइसेंस सिस्टम इस माह केज अंत तक पूरी तरह से पेपरलेस हो जाएगा। इस व्यवस्था के बाद औषधि विक्रय लाइसेंस संबंधी सभी आवेदन पत्र ऑनलाइन प्रेषित किए जाएंगे और उनका निस्तारण भी ऑनलाइन ही होगा। औषधि निरीक्षक जय सिंह ने बताया कि यह सुविधा इस माह के अंत तक शुरू हो जाएगा। आवेदक संबंधित अभिलेख स्कैन करके सहायक आयुक्त (औषधि)/औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी (विक्रेय) के पोर्टल पर लोड किए जाएंगे और आवेदन पत्र एवं प्रतिष्ठान का निरीक्षण करने के बाद आख्या ऑनलाइन प्रेषित किया जाएगा औषधि विक्रेता लाइसेंस की प्रति डिजिटल सिग्नेचर द्वारा ऑनलाइन वह ईमेल के माध्यम से आवेदकों को प्रेषित किया जाएगा। बताया कि उच्च न्यायालय इलाहाबाद की लखनऊ खंडपीठ द्वारा पारित आदेश के क्रम में सभी फार्मासिस्ट मेडिकल स्टोर के स्वामी के आधार को ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से किया जाना है। आधार सत्यापन के लिए मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्रेस किया जाता है, जो आधार से जुड़ा हुआ होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed