{"_id":"59f75f734f1c1b6d548b9be3","slug":"101509384051-ballia-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुटभैया नेताओं की निकाय चुनाव में आई बाढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुटभैया नेताओं की निकाय चुनाव में आई बाढ़
Updated Mon, 30 Oct 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेल्थरारोड। निकाय चुनाव की दुंदुभी बज गई है। चुनाव के मद्देनजर छुटभैया नेताओं की बाढ़ आ गई है। थोक भाव में अपनी जेब में वोट बैंक का दावा करने वाले लोग संभावित प्रत्याशियों के इर्द-गिर्द मंडराने लगे हैं। उधर, राजनीतिक दलों से टिकट प्राप्त करने वालों में होड़ मची हुई है। हालांकि किसी भी पार्टी ने अभी तक अधिकृत रूप से प्रत्याशी के नाम की घोषणा नहीं की है। फिर भी टिकट की लाइन में खड़े लोगों ने अपना टिकट पक्का मानकर चुनाव प्रचार में पूरी शक्ति झोंक दिया है।
चुनाव मैदान में उतरने वाले कुछ प्रत्याशी अपनी जीत के प्रति आश्वस्त भी हैं। बावजूद उनके मन के किसी कोने में हार का भय भी सता रहा है। जबकि कुछ प्रत्याशी वोट कटवा की भूमिका निभाने की जुगत में हैं। प्रत्याशियों और समर्थकों ने मतदाताओं की गणेश परिक्रमा करना शुरू कर दिया है। यही नहीं जातिगत मतों को सहेजने और गैर बिरादरी मतों में सेंधमारी की कवायद जारी है। संभावित प्रत्याशियों और समर्थकों द्वारा मतदाताओं की चौखट पर मत्था टेक वोट की याचना की जा रही है। वैर-भाव मिटा कर अपने पक्ष में लामबंद करने के लिए प्रत्याशियों और समर्थकों ने ताल तिकड़म का सहारा लेना शुरु कर दिया है। ऐसे में चुनाव दिलचस्प हो गया है।