फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   मंगल पांडे के नाम पर बलिया में हो ऐतिहासिक कार्य

मंगल पांडे के नाम पर बलिया में हो ऐतिहासिक कार्य

Thu, 22 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मंगल पांडे के नाम पर बलिया में हो ऐतिहासिक कार्य
दुबहर। मंगल पांडेय विचार मंच की बैठक गुरुवार को कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में मंगल पांडेय के गृह जनपद में अभी तक कोई ऐतिहासिक कार्य के लिए आधारशिला नहीं रखने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष कृष्णकांत पाठक ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के दौरान अपने बलिया आगमन पर मंगल पांडेय की पवित्र भूमि को मंच से नमन किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद मंगल पांडेय के गृह जनपद को दोबारा याद नहीं कर पाए। इसके लिए कई बार विचार मंच ने भारत सरकार के प्रधानमंत्री सहित सांस्कृतिक मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखा, लेकिन मंगल पांडेय के नाम पर बलिया जनपद में अभी तक कोई ऐतिहासिक कार्य करने की आधारशिला नहीं रखी गई।
विज्ञापन


जबकि बलिया जनपद की पहचान स्वतंत्रता संग्राम के महापुरुष मंगल पांडेय के नाम से ही जानी एवं पहचानी जाती है। ऐसे में इस जनपद का विकास तथा उनके नाम पर ऐतिहासिक कार्य इस जिले में होने चाहिए। विचार मंच ने यह निर्णय लिया है कि जनपद के निर्वाचित विधायक एवं सांसद को पत्र लिखकर बलिया जनपद में मंगल पांडेय के पैतृक गांव नगवा स्थित उनके स्मारक पार्क एवं पुस्तकालय वाचनालय तथा संग्रहालय को और अधिक विकसित तथा पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मुख्य रुप से प्रधान संघ के मंडल अध्यक्ष विमल पाठक, अंजनी सिंह, अखंड प्रताप सिंह, अरुण सिंह, गणेश सिंह, अजय पांडेय, रविंद्र तिवारी, विशाल सिंह, डा. हरेंद्र यादव, संजय जायसवाल, डा. अखिलेश सिंह, डा. राजेंद्र प्रसाद, सूर्य प्रताप यादव, अख्तर अली, शमीम अंसारी, नितेश पाठक, अजीत पाठक, जितेंद्र कुमार, सुरेंद्र राणा, विकास सिंह, शशिकांत यादव आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed