{"_id":"616c55e53a90a4186c565af0","slug":"1-65-crore-released-for-cleaning-the-canals-ballia-news-vns617720218","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों की तल सफाई के लिए 1.65 करोड़ अवमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरों की तल सफाई के लिए 1.65 करोड़ अवमुक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। रबी की बोआई से पहले सिंचाई विभाग ने जिले में नहरों की सफाई के लिए 15 दिसबंर तक का लक्ष्य रखा है। जिले की छोटी-बड़ी 508 किलोमीटर नहरों का जाल है। इसमें 366 किमी नहर सिंचाई विभाग बलिया प्रथम के अंतर्गत आती है। इसके लिए 1.65 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। वहीं अन्य सिंचाई विभाग मऊ व शारदा सहायक खंड आजमगढ़ के जिम्मे है।
बताया जाता है कि भारी बारिश के कारण चारों तरफ जलभराव से फसलें पहले ही नष्ट हो चुकी हैं। अब उनकी निगाह रबी की फसलों पर है। शासन ने 15 दिसंबर तक हर हाल में सफाई पूरा करने का निर्देश दिया है। जिससे टेल तक पानी पहुंच सके। जिले में मऊ व आजमगढ़ से भी नहरों की देखरेख होती है। जिले में सिंचाई खंड मऊ के अंतर्गत 93 किमी नहर पड़ती है। इसके लिए भी शासन ने 87.30 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। मऊ सिंचाई विभाग इनकी सफाई करेगा। वहीं शारदा सहायक खंड आजमगढ़ के 48 किमी नहर आती है। इसकी सफाई के लिए 28.92 किमी की धनराशि स्वीकृत हो गई है।
नहरों की सफाई के लिए शासन से धन अवमुक्त हो गया है। टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सफाई कार्य शुरू किया जाएगा। 15 दिसंबर तक सफाई कार्य पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
-सीबी पटेल, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड प्रथम।