फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   bajrand dal leader arrested in bulandshahar

चर्च में तोड़फोड़, बजरंग दल नेता गिरफ्तार

Thu, 17 Jul 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 17 Jul 2014 12:30 AM IST
विज्ञापन
bajrand dal leader arrested in bulandshahar

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार दोपहर बुलंदशहर के सहकारी नगर में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाते हुए चर्च में जमकर हंगामा किया। आरोप है कि कार्यकर्ताओं ने चर्च में तोड़फोड़ की। इस दौरान क्रास और अन्य सामान को भी तोड़ डाला और पादरी को पीटा। इससे इलाके में तनाव पैदा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, ग्राम प्रधान समेत 8-10 लोगों को फरार दिखाया है। एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ समेत कई आला अफसरों में मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक घटना बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। सहकारी नगर में 1991 से सेंट पाल चर्च ऑफ द नाजरीन है। बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत सिंह समेत काफी कार्यकर्ता वहां पहुंचे। बकौल हेमंत सिंह चर्च में गांव के गरीब बच्चों का धर्मपरिवर्तन कराने के लिए विशेष आयोजन किया गया था। टॉफी, बिस्कुट, चाकलेट आदि बांटी जा रही थीं। इसका विरोध करने पर चर्च में मौजूद लोगों ने उन पर ऊपर हमला कर दिया।
विज्ञापन


वहीं, गांव की महिलाओं ने भी पादरी पर बच्चों को बरगलाने का आरोप लगाया है। वहीं, चर्च के पादरी आरसी पाल का आरोप है कि हर बुधवार बाइबल प्रार्थना होती है। वही चल रही थी। तभी हिंदू संगठन के काफी लोग चर्च में घुसे और मारपीट शुरू कर दी और मुझे पीटा गया। धार्मिक चीजों के साथ छेड़छाड़ की गई। इतना ही महिलाओं से अभद्रता भी की गई। इसके बाद चर्च के ऊपर केसरिया झंडा लगा दिया गया और चर्च बंद नहीं करने पर भुगतने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची नई मंडी चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बजरंग दल के विभाग संयोजक हेमंत सिंह, योगेंद्र कुमार समेत समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके विरोध में महिला राजेंद्री, विद्या, राजवती, विदुषी, महेंद्री, विमला, रानी पुलिस चौकी पहुंचीं। उन्होंने चर्च समर्थकों पर बच्चों को मांस तक खिलाने का आरोप लगाया। बताया गया कि गांव के बच्चे अखिलेश, अंजू, सजना, तेजवीर, अंशू, तमन्ना, सोनिया, रोहण को चर्च में बुलाया गया और उनको खाने पीने की चीज दी गई।

बोले ग्रामीण, होती है साजिश

bajrand dal leader arrested in bulandshahar

ग्रामीण आदेश, रामकिशन, तिलक, सुनील, राजाराम आदि ने गांव में पुलिस के सामने कहा कि चर्च में जाने वाले तीन चार ही परिवार सहकारी नगर में हैं। पादरी और दूसरे लोग गांव के अन्य परिवारों के बच्चों, युवतियों और युवाओं को बुलाकर अपने कार्यक्रम में बैठाते हैं। प्रलोभन के लिए खाने-पीने की चीजें देते हैं। कई ग्रामीणों ने प्रतिबंधित मांस बच्चों को खिलाने का आरोप भी लगाया।

चर्च समर्थकों ने किया आरोपों को खारिज    
ज्योति, नीलम, जयपाल सिंह, जयंत, तिजेंद्र ने चर्च से जुड़े अनुयायियों पर लगे आरोपों को खारिज कर दिया। उनका कहना है कि हर इतवार को यहां विशेष प्रार्थना होती है, जिसमें आसपास के गांवों से प्रभु यीशु के अनुयायी हिस्सा लेते हैं। उस दिन सिर्फ धार्मिक बातें होती हैं। हर बुधवार को बाइबल प्रेयर होती है। इसमें गांव के यीशु अनुयायी शिरकत करते हैं। मांस खिलाने और प्रलोभन देने का बात सरासर गलत है।

भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष भी हिरासत में
भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुज अग्रवाल समेत कई भाजपाई मंडी चौकी पर पहुंचे। उन्होंने बजरंग दल विभाग संयोजक को पकड़ने का विरोध किया। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। युवा कार्यकर्ता छोड़ने के लिए मनुहार करते रहे। उसके बाद युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीराज सिंह पहुंचे और पुलिस से बात कर अनुज को छुड़ाया।

कई को पकड़ा, बाद में छोड़ा
गांव से दोनों पक्षों के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन जांच में निर्दोष मिलने पर उन्हें छोड़ दिया है। दरअसल, इस मामले को लेकर गांव में भी दो गुट हो गए हैं, इसलिए पुलिस शांति भंग करने की कार्रवाई कर लोगों को मुचलका पाबंद करेगी।

मामले में किसने क्या कहा?

bajrand dal leader arrested in bulandshahar

तीन मार्च 1991 से यहां चर्च स्थापित है। आज तक एक भी शिकायत किसी तरह ही नहीं आई। अब साजिश के तहत ईसाई मसाज को बदनाम करने के लिए ये सब किया गया है। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराकर ही दम लेंगे।
- आरसी पाल, पादरी

चर्च में काफी दिन से हिंदू धर्म विरोधी गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। जानकारी करने के बाद बुधवार को कार्यकर्ता उनको समझाने गए थे। चर्च में मौजूद लोग समझने की बजाय मारपीट पर उतारू हो गए। हमने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की।
- हेमंत सिंह, विभाग संयोजक बजरंग दल

पादरी आरसी पाल ने हेमंत सिंह, योगेंद्र और ग्राम राजीव अग्रवाल को नामजद कराते हुए 8-10 अज्ञात के खिलाफ तोड़फोड़ मारपीट, छेड़छाड़ आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है। हेमंत और योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान फरार है। कानून हाथ में लेने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
- राजेश कुमार एसपी सिटी

कानून किसी को हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा। तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी की गई है। - निधि केसरवानी, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed