फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Zinc ORS counter inaugurated in children ward

Bahraich News: चिल्ड्रन वार्ड में जिंक ओआरएस काउंटर का शुभारंभ

Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Zinc ORS counter inaugurated in children ward
बहराइच मेडिकल काॅलेज मेें जिंक ओआरएस काउंटर के शुभारंभ के बाद बच्चों को ओआरएस व जिंक के पैकेट द
बहराइच। तराई में ठंड बढ़ गई है, जिससे बड़ी संख्या में बच्चे उल्टी-दस्त की चपेट में आ रहे हैं। बीमार बच्चों को राहत पहुंचाए जाने के उद्देश्य से मंगलवार को मेडिकल कॉलेज स्थित चिल्ड्रन वार्ड में सीएमएस ने जिंक ओआरएस काउंटर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि जागरण पहल संस्था के प्रोग्राम डायरिया नेट जीरो की तरफ से चिल्ड्रेन वार्ड में जिंक, ओआरएस काउंटर का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने भर्ती बच्चों के अभिभावकों को जिंक की गोली, ओरआरएस, साबुन बांटा और उपयोग करने की विधि बताई। कहा कि रोटा वायरस वैक्सीन लगवाएं, उल्टी-दस्त आने पर डॉक्टर की सलाह से जिंक की गोली व ओआरएस का घोल अवश्य पिलाएं। इस मौके पर डॉ. परितोष मिश्रा, डॉ. रिजवान, डॉ. आरके कुरील, डॉ. परवेज बिपिन पांडेय, जुबैदा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed