फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth set fire to shops and houses

युवक ने दुकानों व मकानों में लगाई आग

Fri, 28 Aug 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
Youth set fire to shops and houses
मोतीपुर के सेमरहना में लगी आग से उठतीं लपटें। - फोटो : BAHRAICH
उर्रा (बहराइच)। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुरवा गांव निवासी एक सिरफिरे युवक ने दो दुकानों व तीन मकानों में आग लगा दी, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। गुस्साए लोगों ने युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाकर तहरीर मांगी। सिरफिरे युवक के पिता ने नुकसान की भरपाई करने की बात कही। इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन

मोतीपुर थाना क्षेत्र के झाला गांव निवासी अशफाक पुत्र नजीर का कोल्हू संचालित होता था, जिसकी खोई लगी हुई है। गुरुवार की रात करीब 9.30 बजे खोई के ढेर में आग लग गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। थोड़ी देर बाद ही पृथ्वीपुरवा निवासी मनोहर पुत्र जंगली का अहाता जलने लगा। सूचना पाकर दौड़े ग्रामीणों ने आग बुझाई। मनोहर (80) ने भागकर जान बचाई। कुछ देर बाद ही बख्शीपुरवा निवासी पुत्तन और ननकऊ पुत्र आशिक अली का भुसैला भी जलने लगा। इसके बाद सफियादीन पुत्र हशमत अली की साइकिल की दुकान से आग की लपटें उठने लगीं। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इसी दौरान ग्रामीणों ने भागते हुए माता प्रसाद को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पूछताछ की तो उसने बताया कि मैं शराब का सेवन करके आया हूं। मेरा दिमाग ठीक नहीं है। पिता मैकू का कहना है कि उसका इलाज जिला मुख्यालय से चल रहा है। वह गुरुवार को घर से रात सात बजे चला गया था। चौकी इंचार्ज रविप्रकाश ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई, जिसमें माता प्रसाद का दिमागी संतुलन ठीक न होने की जानकारी मिली है। साथ ही उसके पिता ने क्षति की भरपाई करने की बात कही। इस पर दोनों पक्षों के लोगों में समझौता करा दिया गया है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed