फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth's killer arrested

युवक का हत्यारा गिरफ्तार

Thu, 08 Oct 2020 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Youth's killer arrested
बहराइच। बेझा गांव में हुई युवक की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। आरोपी ने युवक की हत्या सिर्फ इसलिए कर दी थी कि युवक ने अपनी भाभी के फोन पर मेसेज करने से इन्कार कर दिया था। यह बात युवक को नागवार गुजरी और सोते समय देवर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के बेझा गांव निवासी चंद्रजीत यादव (22) पुत्र केशवराम की मंगलवार की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को मुर्तिहा पुलिस ने आरोपी हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी गुड्डू उर्फ जयप्रकाश से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह मारे गए युवक की भाभी को फोन पर मेसेज करता था। यह बात युवक को अखरी थी और उसने भाभी के फोन पर मेसेज करने से मना कर दिया था। युवक का मना करना आरोपी को नागवार गुजरा और उसने युवक की हत्या करने की ठान ली और मंगलवार की रात सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी। एएसपी ने बताया कि आरोपी को अमृतपुर शिवशंकर इंटर कॉलेज के पास के गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed