फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth riding a bicycle dies in elephant attack in Bahraich

Bahraich News: बहराइच में हाथी के हमले में साइकिल सवार युवक की मौत

Fri, 11 Oct 2024 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 11 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Youth riding a bicycle dies in elephant attack in Bahraich
मिहींपुरवा (बहराइच)। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साइकिल से भरथापुर गांव जा रहे मुबारक (26) पुत्र लाल मोहम्मद को हाथी ने सूंड में लपेटकर पैर के नीचे दबा दिया। गंभीर हालत में परिजन सीएचसी मोतीपुर लेकर पहुंचे, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान मुबारक की मौत हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार मुबारक ने साइकिल छोड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन हाथी ने उसे पैर तले दबा दिया। इस दौरान राहगीरों ने हांका लगाकर हाथी को भगाया। रेंजर रामकुमार मुबारक को लेकर बिछिया स्थित निजी चिकित्सक के पास ले गए। तब तक परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

-----------------------
बिछिया बैरियर के आगे भवानीपुर मोड़ पर बंद कराया रास्ता
हाथी के हमले में युवक की मौत की सूचना मिली है। परिजनों को नियमानुसार सहायता दिलाई जाएगी। हाथियों के मूवमेंट को देखते हुए बिछिया बैरियर के आगे भवानीपुर मोड़ से कतर्नियाघाट तक रास्ता बंद कर दिया गया है। वन विभाग व गजमित्रों के माध्यम से ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है। अभी कतर्नियाघाट के आसपास काफी संख्या में हाथी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बी शिवशंकर, डीएफओ कतर्नियाघाट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article