फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Youth killed, three seriously injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में युवक की मौत, तीन गंभीर

Thu, 02 Oct 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 02 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth killed, three seriously injured in road accidents
बहराइच/पयागपुर। जिले में बुधवार को हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सीतापुर जिले के थानगांव क्षेत्र के रेंडा कोंडर निवासी दिलीप कुमार (22) अपने दोस्त संजय के साथ मंगलवार रात बाइक से बहराइच आ रहे थे। सिलौटा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने दिलीप को मृत घोषित कर दिया। संजय की हालत नाजुक होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिलीप के पिता रामजी ने बताया कि उनका बेटा भंडारे के लिए सब्जी लेने सब्जी मंडी आ रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक भाग गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, कलपी पारा निवासी राम मूर्ति वर्मा अपनी पत्नी के साथ बाइक से बुधवार देर शाम रिश्तेदारी में इमलियागंज जा रहे थे।

कोल्हुआ के पास अचानक बाइक फिसल गई, हादसे में उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भिजवाया। उधर, दशरथ पुरवा थाना नवाबगंज निवासी कपूर (25) बुधवार दोपहर बाइक से बाबागंज में वीरपुर के पास से गुजर रहे थे।


तभी किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी चरदा सीएचसी पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल के पैर में कई जगह फ्रैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed